फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इन गलत आदतों को आज से ही शुरू कर दें सुधारना, नहीं तो रिश्ते में बढ़ने लगेंगी दूरियां

Mon, 25 Nov 2019 11:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
जब हम किसी नये रिश्ते में होते हैं तो हमें अपने पार्टनर की सारी बातें अच्छी लगती हैं। वो चाहे अच्छी हो या बुरी हर बात पर प्यार आना या उसकी वहीं हरकतें क्यूट लगना आम बात है। लेकिन कुछ समय बाद उसकी वहीं हरकतें और बातें दिल को ठेस पहुंचाती है। तब एहसास होता है कि हमने गलत इंसान से प्यार कर लिया। अगर आपकी भी कुछ आदतें इस तरह की हैं तो तुरंत ही उन्हें सुधार लें, नहीं तो आपके रिश्ते में भी दरार पड़ना तय हैं। आगे की स्लाइड में जानें कौन सी वो आदते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हर समय बुराई करना
किसी भी रिश्ते में तारीफ और बुराई के बीच संतुलन होना चाहिए। जैसे अगर आप किसी से बात कर रहें हैं तो उनमें की दस बातों में से आठ बातें तारीफ वाली और दो बातें ऐसी हो जो उसकी आलोचना तो करती हों लेकिन वो जरूरी हों। लेकिन अधिकतर दंपति के बीच बातचीत का सिलसिला ही बुराई पर शुरू होता है। जैसे कि तुमने मेरे घरवालों के साथ गलत तरीके से बात की या फिर तुमने आज खाने में नमक ज्यादा डाल दिया। इस तरह की बातें एक सीमित समय तक ही कोई बर्दाश्त कर सकता है। क्योंकि उसके बाद साथी के दिल में इस बात की गांठ पड़ जाती है और वो धीरे-धीरे दूर होने लगता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बहस करने में तेज
ज्यादातर देखा गया है कि पति-पत्नी के रिश्ते में जो बात करने में तेज होता है। जिसे बातों को तर्क देकर अपनी बात कहना आता है तो वो हर बात की बहस में जीत जाता है। जिस वजह से दूसरा पार्टनर धीरे-धीरे बहस में पड़ता ही नहीं है। उसे लगता है कि अगर झगड़े  होंगे तो वो ही जीतेगा। इससे अच्छा है कि चुप रहें।

 

4 of 5
जरूरी बातों को नजरअंदाज करें
आप पार्टनर से कोई जरूरी बात कर रहें हैं और वो उस बात को कर सकता है लेकिन उसे नजरअदांज करें तो गुस्सा आना स्वाभाविक है। अगर पार्टनर के ऊपर आपके किसी इमोशन का असर ही न पड़े और वो ऐसा दिखाए मानो कुछ हुआ ही न हो तो फिर दिल में ठेस लगना स्वाभाविक है। रिश्ते में इस तरह की परिस्थितियां दूरी और एक दूसरे के प्रति प्यार में कमी की वजह बन जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहानुभूति का अभाव
आपका पार्टनर परेशान है, दुखी है या फिर बीमार है और आप उसके ऊपर ध्यान नहीं दे रहें है। तो ये सबसे बड़ी दरार की वजह है। क्योंकि जीवनसाथी ही एक दूसरे से ये उम्मीद करते हैं कि किसी मुश्किल घड़ी में वो हमारा साथ देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें