फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जीवन साथी को खुश रखेंगी ये 4 राशि की लड़कियां, न छोड़ें मौका

Mon, 22 Apr 2019 01:22 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिस किसी के जीवन में भी एक अच्छे महिला पार्टनर का सहयोग होता है वो बहुत ही कामयाब होता है क्योंकि महिला पार्टनर द्वारा जो भावनात्मक रूप से सपोर्ट मिलता है वो शायद ही किसी और से मिल पाएगा। जो लड़कियां स्वभाव से भावुक होती हैं वो पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती हैं और पार्टनर के लिए हमेशा डेडिकेटेड रहती हैं। लेकिन हर लड़की का नेचर ऐसा नहीं होता है। आज के वक्त में ऐसी पार्टनर ढूंढना बहुत मुश्किल है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी लड़कियों की राशि बताने जा रहे हैं जो पार्टनर के तौर पर बेस्ट होंगी।  
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि
वृषभ राशि की लड़कियां हमेशा अपनी मजबूत छवि के लिए जानी जाती हैं। लेकिन ये जितना बाहर से कठोर नजर आती हैं उतना ही अंदर से भावुक भी होती हैं। प्यार और दूसरों की देखभाल के लिए हमेशा समर्पित रहती हैं। पर पार्टनर को अपनी अहमियत महसबस करवाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि
सामाजिकता की काफी ज्यादा समझ रखती हैं तुला राशि की लड़कियां जो पार्टनर के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करता है। तुला राशि की लड़कियां जितनी सामाजिकता में रुचि रखती हैं उतना ही इन्हें पार्टनर को रिझाना भी आता है। ये बहुत अच्छे से जानती हैं कि रोमांस और उनके आकर्षण को गर्मजोशी व ताजगी के साथ कैसे जिंदा रखा जा सकता है। 

4 of 5
मकर राशि
मकर राशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत भावक होती हैं। साथ ही पार्टनर व परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती हैं। यह एक अच्छी प्रेमिका के तौर पर साबित होती हैं क्योंकि यह रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। इसलिए इनका पुरुष पार्टनर भी इन्हें पार्टनर के तौर पर पाकर खुश रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत भावुक होती हैं और पार्टनर को ढेर सारा प्यार करने वाली नेचर की होती हैं। लेकिन इनका भावुक स्वभाव कभी-कभी इन्हें उदास भी कर देता है जिस कारण ये अपने-आप को दुनिया में अकेला समझने लगती हैं। लेकिन पार्टनर की सफलता और सुरक्षा इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें