13 February Ko Kaun Sa Din Hai: वैलेंटाइन वीक हर साल फरवरी में मनाया जाता है। यह सप्ताह विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसपूरे सप्ताह में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है, जैसे फूल देने का दिन, गिफ्ट देने का दिन या रोमांटिक डेट का दिन।
ये सप्ताह प्यार जताने, छोटे-छोटे सरप्राइज देने और अपने रिश्ते को मज़बूत करने का बेहतरीन अवसर है। इस दौरान कपल्स अपने समय का उपयोग कुछ खास पल बनाने के लिए करते हैं, ताकि उनके रिश्ते में नजदीकी और विश्वास बढ़े। इन सात दिनों में लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस तारीख को कौन सा दिन है, यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
आज 13 फरवरी को कौन सा दिन है
- फोटो : Adobe
आज 13 फरवरी को कौन सा दिन है
13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में चुंबन दिवस यानी कि किस डे के रूप में मनाया जाता है।
ये दिन प्रेमियों और कपल्स के बीच अपने प्यार और नजदीकी को व्यक्त करने के लिए समर्पित है।
इस दिन लोग अपने पार्टनर को चुंबन देकर अपने रोमांटिक भावों को जताते हैं।
दुनिया के कई देशों में इसे एक रोमांटिक दिन के रूप में मनाया जाता है।
इसे वैलेंटाइन वीक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
किस डे का का महत्व क्या है ?
- फोटो : Amar Ujala
किस डे का का महत्व क्या है ?
किस डे प्रेम और स्नेह की अभिव्यक्ति का प्रतीक है। अपने पार्टनर को प्यार जताने के साथ ही ये रिश्तों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किस करने से शरीर में एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन नामक हॉर्मोन रिलीज़ होते हैं, जो खुशी और रिलैक्सेशन बढ़ाते हैं।
4 of 5
किस करने के फायदे
- फोटो : instagram
किस करने के फायदे
1. तनाव कम करना और मूड को बेहतर बनाना।
2. ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट हेल्थ में सुधार।
3. रिलेशनशिप में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करना।
4. चेहरे की मांसपेशियों को टोन करना।
5. रोमांटिक पल को खास और यादगार बनाना।