फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Advice: शादी से पहले हर बेटी खुद से पूछे ये 10 सवाल, जिंदगीभर पछताना नहीं पड़ेगा

Sat, 06 Jun 2026 05:12 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Question For Every Women Before Marriage शादी से पहले लड़कियों को किन बातों पर विचार करना चाहिए?

शादी से पहले लड़कियों को अपनी आर्थिक स्वतंत्रता, करियर, सपनों, भावनात्मक तैयारी, रिश्ते में बराबरी, भविष्य की योजनाओं, बच्चों, पैसों और परिवार से जुड़ी अपेक्षाओं पर विचार करना चाहिए। शादी केवल एक सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय है, इसलिए इसे समझदारी और अपनी इच्छा से लेना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
शादी से पहले लड़कियों के लिए सवाल - फोटो : AI
Marriage Advice For Women: हमारे समाज में शादी को जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। अक्सर परिवार, रिश्तेदार और समाज इस बात पर चर्चा करते हैं कि शादी कब करनी चाहिए, किससे करनी चाहिए और सही उम्र क्या है। लेकिन एक सवाल ऐसा है जो अक्सर पीछे छूट जाता है कि क्या आप खुद शादी के लिए तैयार हैं?

शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों, फैसलों, सपनों और उम्मीदों की साझेदारी भी है। इसलिए किसी भी रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद को समझना उतना ही जरूरी है जितना सही साथी चुनना। आज के समय में महिलाओं की शिक्षा, करियर और आत्मनिर्भरता पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में शादी को केवल एक सामाजिक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि जीवन के बड़े फैसले के रूप में देखना चाहिए।

अगर आपके लिए भी परिवार वाले लड़का देखने लगे हैं या शादी तय कर रहे हैं तो एक लड़की को पहले खुद से कुछ सवाल जरूर कर लेने चाहिए। इन सवालों का जवाब ही आपके वैवाहिक जीवन का भविष्य बता सकता है। आइए जानते हैं कि वो सवाल क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दफ्तर में काम करती महिला - फोटो : Adobe

क्या आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं?

  • शादी के बाद जीवन में कई तरह की परिस्थितियां आ सकती हैं।
  • आर्थिक आत्मनिर्भरता न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है बल्कि आपको अपने फैसले लेने की ताकत भी देती है।
  • इसलिए खुद से पूछें कि क्या आप अपने खर्च और भविष्य की जरूरतों को समझती हैं और संभाल सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Working Woman - फोटो : Istock

क्या आपको फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट की समझ है?

  • सिर्फ कमाना ही काफी नहीं होता, बल्कि पैसों का सही प्रबंधन भी जरूरी है।
  • बचत, निवेश, बीमा और वित्तीय योजना जैसी बातें हर महिला को समझनी चाहिए।
  • यह ज्ञान भविष्य में आपको अधिक सुरक्षित और सक्षम बना सकता है।

4 of 7
सोलो महिला यात्रा - फोटो : adobe

क्या आप अपने सपनों और इच्छाओं को जानती हैं?

  • शादी से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके जीवन के लक्ष्य क्या हैं।
  • क्या आप करियर में आगे बढ़ना चाहती हैं?
  • क्या कोई व्यक्तिगत सपना है जिसे पूरा करना चाहती हैं?
  • जब आप अपने सपनों को जानती हैं, तभी आप ऐसे साथी का चुनाव कर सकती हैं जो उनका सम्मान करे।
विज्ञापन

5 of 7
रिलेशनशिप कपल - फोटो : Adobe Stock

क्या आप बराबरी और साझेदारी का मतलब समझती हैं?

  • एक स्वस्थ विवाह वही होता है जहां दोनों साथी एक-दूसरे का सम्मान करें।
  • रिश्ते में बराबरी का अर्थ केवल आर्थिक योगदान नहीं, बल्कि निर्णय लेने, जिम्मेदारियां निभाने और एक-दूसरे की भावनाओं को महत्व देने से भी है।
  • शादी से पहले इस विषय पर स्पष्ट सोच होना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
Woman - फोटो : pexel

क्या आप भावनात्मक रूप से तैयार हैं?

  • शादी जीवन में कई बदलाव लेकर आती है।
  • नए रिश्ते, नई जिम्मेदारियां और नई परिस्थितियां मानसिक रूप से तैयार रहने की मांग करती हैं।
  • खुद से पूछिए कि क्या आप इन बदलावों को स्वीकार करने और रिश्ते को समझदारी से निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी से पहले लड़कियों के लिए सवाल - फोटो : AI

खुद से पूछें ये 10 जरूरी सवाल

  • क्या मैं शादी के लिए तैयार हूं?

  • क्या मैं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हूं?

  • क्या मुझे फाइनेंस और निवेश की जानकारी है?

  • क्या मैं अपने सपनों और इच्छाओं को स्पष्ट रूप से जानती हूं?

  • मेरी अपनी पहचान और दुनिया क्या है?

  • क्या मैं जीवनसाथी चुन रही हूं या किसी सहारे की तलाश कर रही हूं?

  • क्या मुझे रिश्तों में बराबरी का महत्व समझ आता है?

  • क्या मैंने अपने संभावित साथी से करियर, बच्चे, पैसे और परिवार जैसे विषयों पर बात की है?

  • क्या मैं भावनात्मक रूप से तैयार हूं?

  • क्या मैं शादी अपनी इच्छा से कर रही हूं या किसी दबाव में?

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें