विवाद में भी प्यार
- फोटो : Adobe Stock
विवाद में भी प्यार
लड़ाई-झगड़े हर रिश्ते में होते हैं लेकिन अगर वह स्वस्थ तरीके से हों यानी जब विवाद की स्थिति हो तो भी आपके बीच सम्मान और प्यार बना हुआ है तो रिश्ता मजबूत होता है। हालांकि अस्वस्थ रिश्ते में झगड़े के दौरान पार्टनर का बर्ताव बदल जाता है, वह आपको आपके नाम से, तू-तड़ाक करके, कठोर शब्दों या हिंसा के जरिए हर्ट करने लगता है। गुस्से में भी अगर साथी को आपकी परवाह हो तो रिश्ता स्वस्थ और खुशहाल माना जाता है। खुद से पूछें,
- जब आप अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर असहमत होते हैं तो क्या आप इस मुद्दे पर सम्मानपूर्वक चर्चा कर पाते हैं?
- साथी से असहमति के बाद भी जरूरत पड़ने पर क्या आप समझौता करने के लिए तैयार होते हैं?
- क्या कभी लड़ाई झगड़े के दौरान आपके बीच हिंसा या गलत शब्दों और तरीके से बातचीत हुई है?
अच्छे रिलेशनशिप के लिए जरूरी है कि आप विवाद के समय अपने बातचीत की शैली को न बदलें। गुस्से में सम्मान न खोएं।