रूपाश्री शर्मा
Relationship Tips: अक्सर लोग बेस्ट फ्रेंड को ही सोलमेट मानने लगते हैं, लेकिन क्या वास्तव में ये दोनों एक ही होते हैं, या फिर दोनों के बीच कोई अंतर भी होता है?
सोलमेट का शाब्दिक अर्थ होता है, आत्मा से साथी। इस रिश्ते का कोई नाम होने से ज्यादा आपको दिल से फीलिंग आती है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। आप दोनों भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ अत्यधिक जुड़े होते हैं। बिना कंडीशन वाला प्यार आपको आपके सोलमेट तक पहुंचाता है। इस तरह के प्यार में आपके सामने कोई कंडीशन नहीं होती है और यहीं से आपके सोलमेट की तलाश धीरे-धीरे खत्म हो जाती है, क्योंकि यही वह शख्स होता है, जो पूरी जिंदगी आपका साथ देता है। वैसे तो सच्ची दोस्ती में भी कंडीशन नहीं होती है, मगर फिर भी उससे कुछ अपेक्षाएं तो होती ही हैं। सोलमेट के साथ ऐसा नहीं होता है।