फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Tata Motivational Quotes: रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन

Wed, 09 Oct 2024 11:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
Ratan Tata Motivational Quotes: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था। चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा ने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया। चेयरमैन पद से हटने के बाद, रतन टाटा को टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया। 

हम आपको टाटा संस को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले रतन टाटा की खूबसूरत और प्रेरणादायक बातें बतातें हैं, जो किसी भी इंसान को न सिर्फ जीवन के वास्तविक यथार्थ से परिचित कराएंगी। बल्कि जीवन को कैसे जिएं यह भी सिखाएंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-जीवन में सिर्फ अच्छी शैक्षिक योग्यता या अच्छा करियर ही काफी नहीं है। बल्कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि एक संतुलित और सफल जिंदगी जिएं। संतुलित जीवन का मतलब है हमारा अच्छा स्वास्थ्य, लोगों से अच्छे संबंध और मन की शान्ति, यह सब कुछ अच्छा होना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-दुनिया में इंसान सिर्फ एक मोबाइल के रिचार्ज जैसा है, जो अपनी वैलिडिटी के बाद खत्म हो जायेगा। हर किसी की वैलिडिटी है। अगर आप भाग्यशाली रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही। इन 50 सालों में सिर्फ 2500 सप्ताहांत होते हैं। क्या तब भी सिर्फ काम ही काम करने की जरुरत है? जीवन को इतना भी कठिन नहीं बनाना चाहिए कि खुशियां हमसे दूर रहें।
 
4 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है, इसकी आदत बना लेनी चाहिए। 

-दूसरों की नकल करने वाला इंसान थोड़े समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकता है, लेकिन वह जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-हमारी गलती सिर्फ हमारी है, हमारी असफलता सिर्फ हमारी है, किसी को इसका दोष नहीं देना चाहिए। हमें गलती से सीखना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

-टीवी का जीवन असली नहीं होता है और न ही जिंदगी टीवी सीरियल की जैसी होती है। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तों को कभी नहीं चिढ़ाना चाहिए। एक समय ऐसा आएगा जब आपको उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।

-लोहे को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन इसकी खुद की ही जंग इसे नष्ट कर देती है। इसी प्रकार एक व्यक्ति को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता है, लेकिन खुद की मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।

-अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं, तो उन पत्थरों का इस्तेमाल अपना महल बनाने में आप कर लीजिए।
 
विज्ञापन

8 of 8
रतन टाटा की प्रेरणादायक बातें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन - फोटो : instagram/ratantata
-अपने जीवन की परिस्थितियों और अपनी प्रतिभाओं के मुताबिक, अपने लिए अवसर एवं चुनौतियों की पहचान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें