फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह, लग्जरी गाड़ियों जितने कीमती हैं जूते

Sun, 02 Jan 2022 12:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस की वजह से एक अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के साथ ही उनके फैशन की भी चर्चा खूब होती है। रणवीर सिंह ने अपने दम पर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी और इस मुकाम पर पहुंचे हैं। रणवीर सिंह ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी मोटी फीस लेते हैं। 

1983 विश्व कप के ऊपर बनी रणवीर सिंह की फिल्म 83 अभी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर सिंह ने जबरदस्त एक्टिंग की है जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। इस फिल्म में रणबीर सिंह की एक्टिंग को इतना पंसद किया गया है कि उनको 5 बायोपिक में काम करने ऑफर अभी तक मिल चुका है। हालांकि फिल्म 83 ने स्क्रिप्ट और दमदार एक्टर्स होने के बावजूद भी पर्दे पर कोई कमाल नहीं कर पाई। 

 
विज्ञापन

2 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
मायानगरी मुंबई में 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह का एक्टर बनने का सपना बचपन से था। लेकिन उनको पता था कि यह इतना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाई और आज एक अलग पहचान बना ली है। वह बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स में शामिल हैं। आईए जानते हैं कि आखिर उनकी नेट वर्थ क्या है। 
विज्ञापन

3 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की टोटल नेटवर्थ 223 करोड़ से ज्यादा है। एक्टर की कमाई फिल्मों से मिलने वाली फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो पर निर्भर है। रणवीर सिंह भारत के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हैं। 

4 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
जानिए एक फिल्म के लिए कितनी लेते हैं फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में रणवीर सिंह 21 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह करीब दो दर्जन ब्रांड एंडोर्स करते हैं। उनके एक ब्रांड को एंडोर्स करने की फीस 4-5 करोड़ रुपये होती है। 
विज्ञापन

5 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh

रणवीर सिंह को जूतों का है खास शौक

रणवीर सिंह की ड्रेसिंग स्टाइल को फैस खूब पंसद करते हैं। एक्टर ने जूतों का बहुत बड़ा कलेक्शन अपने पास रखा हुआ है। रणवीर के पास करीब 1000 जोड़ी जूते हैं। इन जूतों की कीमत 68 लाख रुपये बताई जाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
कई लग्जरी कार के हैं मालिक

रणवीर सिंह लग्जरी कारों के बहुत बड़े शौकीन हैं। रणवीर सिंह के पास ऐस्टन मार्टिन रैपिड एस,मर्सडीज़ बेंज जीएलएस, जैगवार एक्सजेएल, रेंज रोवर वोग, लैंड क्रूजर प्राडो और मारुति सुजुकी सियाज कारें हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही 3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी भी खरीदी है। 
विज्ञापन

7 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
रणवीर सिंह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इसके बाद वह फिल्म लुटेरा में नजर आए, लेकिन उनकी यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर कमाल नहीं कर पाई। संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला ने रणवीर सिंह की किस्मत बदलकर रख दी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।
विज्ञापन

8 of 8
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला के बाद रणवीर की एक के बाद एक कई फिल्में हिट हुईं। बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय और सिंबा जैसी फिल्मों में रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें