फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रील लाइफ के राम-लक्ष्मण और सीता, रियल लाइफ में इतनी संपत्ति के हैं मालिक

Sun, 03 Oct 2021 01:08 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रामायण के किरदार - फोटो : social media/Twitter
हम सभी बचपन से रामायण देखते आ रहे हैं। 90 के दशक में जब ज्यादातर लोगों की पहुंच डीडी नेशनल चैनल तक ही सीमित थी, उस समय रामानंद सागर की रामायण को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिलता था। लॉकडाउन के समय में एक बार फिर से लोगों को अपनी याद ताजा करने का मौका मिला। भगवान श्रीराम के रूप में अरुण गोबिल, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी औऱ मां सीता के रूप में दीपिका चिखलिया के किरदार को लोगों ने न सिर्फ पसंद किया बल्कि उन्हें भगवान की तरह पूजा भी है।

रिपोर्टस के मुताबिक रामायण की स्टारकास्ट ने वर्षों तक न सिर्फ पर्दे पर राज किया है, साथ ही इन किरदारों का लाइफस्टाइल भी किसी से कम नहीं है। रामायण के यह एवरग्रीन किरदार भले ही टीवी की दुनिया से अभी दूर हों लेकिन अपने काम के दम पर इन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अरुण गोविल की कुल संपत्ति - फोटो : Social media
रील लाइफ के राम हैं करोड़ों के मालिक
रील लाइफ के राम यानी अरुण गोबिल ने टीवी की दुनिया में लंबे समय तक काम किया।  विक्रम और बेताल जैसै टीवी सीरियल और 1985 में आई बादल जैसी फिल्मों में काम कर चुके अरुण गोबिल करोड़ों के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 38 करोड़ से अधिक की है। हाल ही में अरुण गोविल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं, वह विज्ञापनों से भी पैसे कम रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखते हुए भाजपा भी ज्वाइन कर ली है।  
विज्ञापन

3 of 4
सुनील लहरी की संपत्ति - फोटो : social media
रील लाइफ के लक्ष्मण की कुल संपत्ति
रील लाइफ के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी सादा जीवन उच्च विचार वाले अभिनेताओं में से एक हैं। रामायण के अलावा कई अन्य फिल्मों और टीवी सीरियलों में नजर आ चुके सुनील लहरी की कुल संपत्ति 51 करोड़ से अधिक की बताई जाती है। अभिनय के साथ-साथ वह विजनेस और विज्ञापनों के माध्यम से भी पैसे कमाते हैं। हाल ही में उन्हें कई टीवी कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट देखा गया है।
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका चिखलिया की संपत्ति - फोटो : Social Media
रील लाइफ की मां सीता
रील लाइफ की मां सीता यानी दीपिका चिखलिया का टीवी की दुनिया में बड़ा नाम है। लंबे समय तक छोटे पर्दे पर काम कर चुकी दीपिका, कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। साल 1994 में आई फिल्म 'खुदाई' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक  दीपिका चिखलिया की कुल संपत्ति करीब 38 करोड़ की बताई जाती है। हाल ही में वह एक टीवी शो में बतौर गेस्ट, सुनील लहरी और  अरुण गोबिल के साथ नजर आ चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें