फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Food Menu: रक्षाबंधन पर बनाएं ये स्पेशल फेस्टिव मेन्यू, भाई-बहन समेत पूरा परिवार हो जाएगा खुश!

Thu, 27 Aug 2026 02:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2026: अगर मेहमान ज्यादा हैं तो ऐसी रेसिपीज को चुनें जिन्हें पहले से तैयार किया जा सके। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर घर में ऐसा फेस्टिव मेन्यू कैसे तैयार करें, जिससे त्योहार का स्वाद भी बढ़े और रसोई में आपका पूरा दिन भी न निकल जाए।
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन का मेन्यू - फोटो : AI

Raksha Bandhan 2026 Special Menu: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने और गिफ्ट देने तक सीमित नहीं है। इस दिन पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाए तो त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है। अगर इस रक्षाबंधन घर पर परिवार और रिश्तेदारों के लिए स्पेशल फेस्टिव मेन्यू तैयार करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा खाना चुनें जो स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ज्यादा मुश्किल भी न हो। मेन्यू में कुछ पारंपरिक भारतीय व्यंजन, एक-दो फेस्टिव स्पेशल डिश, रिफ्रेशिंग ड्रिंक और मिठाई शामिल की जा सकती है।

कोशिश करें कि मेन्यू में अलग-अलग स्वाद को शामिल करें ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए कुछ पसंद का हो। बहुत ज्यादा डिशेज बनाने की बजाय सीमित लेकिन अच्छी तरह तैयार किए गए व्यंजन रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। अगर मेहमान ज्यादा हैं तो ऐसी रेसिपीज को चुनें जिन्हें पहले से तैयार किया जा सके। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर घर में ऐसा फेस्टिव मेन्यू कैसे तैयार करें, जिससे त्योहार का स्वाद भी बढ़े और रसोई में आपका पूरा दिन भी न निकल जाए।

रक्षाबंधन का पूरा मेन्यू

  • वेलकम ड्रिंक- फ्रूट पंच या नींबू-पुदीना का शरबत
  • स्टार्टर- पनीर टिक्का और वेज कटलेट
  • मुख्य भोजन- दाल मखनी, शाही पनीर और जीरा राइस
  • रोटी- बटर नान या रंग बिरंगी पूड़ी 
  • अन्य डिशेज- सलाद, बूंदी का रायता
  • मीठा- खीर,शाही टुकड़ा या गुलाब जामुन


मेन्यू की तैयारी एक दिन पहले कैसे करें?

रक्षाबंधन के दिन पूरा समय रसोई में न बिताना पड़े, इसके लिए कुछ तैयारी पहले कर लें।


एक दिन पहले की तैयारी

  • सब्जियां काटकर सुरक्षित तरीके से रखें।

  • मसालों और ग्रेवी की शुरुआती तैयारी कर लें।

  • मिठाई एक दिन पहले तैयार कर लें।

  • ड्रिंक की सामग्री तैयार रखें। 

विज्ञापन

2 of 6
juice - फोटो : istock

रक्षाबंधन के लिए स्पेशल फेस्टिव मेन्यू


वेलकम ड्रिंक से करें शुरुआत

मेहमानों के आने पर सबसे पहले कोई रिफ्रेशिंग ड्रिंक सर्व कर सकते हैं। 

  • आम पन्ना
  • नींबू-पुदीना शरबत

  • जलजीरा

  • ठंडी लस्सी

  • फ्रूट पंच

अगर घर में बच्चे हैं तो उनके लिए कम मीठे होममेड फ्रूट ड्रिंक्स का विकल्प भी रख सकते हैं।

 

विज्ञापन

3 of 6
paneer cutlet - फोटो : instagram

स्टार्टर में रखें 2-3 विकल्प

जब घर पर रिश्तेदार, बहनें और जीजा पहुंचें तो शुरुआत स्टार्टर सर्व करने से करें। स्टार्टर में बहुत ज्यादा डिशेज रखने की जरूरत नहीं है। इससे मेन कोर्स के लिए पेट में जगह और भूख बनी रहेगी। कुछ झटपट बनने वाली रेसिपीज को शामिल कर सकते हैं जैसे,

 

  • पनीर टिक्का

पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को मसालों के साथ मेरिनेट करके तवे या ओवन में तैयार किया जा सकता है।

 

  • दही के कबाब

अगर परिवार में वेजिटेरियन फूड पसंद करने वाले ज्यादा हैं तो दही के कबाब एक अच्छा फेस्टिव स्टार्टर हो सकते हैं।

 

  • वेज कटलेट

बच्चों के लिए आलू और मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट भी मेन्यू में शामिल किए जा सकते हैं। 

4 of 6
Lauki Kofta - फोटो : instagram

भोजन में रखें ये व्यंजन

रक्षाबंधन के फेस्टिव लंच या डिनर के लिए एक संतुलित काॅम्बिनेशन तैयार करें। एक दाल, दो तरह की सब्जी, चावल और रोटी या पूड़ी खाने में रख सकते हैं। इसमें भी कई आसान विकल्प मिल जाएंगे। 


दाल मखनी या दाल तड़का

एक भारतीय पारंपरिक दाल भोजन के मेन्यू को पूरा करती है। आप दाल तड़का या दाल मखनी बना सकते हैं। सिंपल दाल तड़का बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

शाही पनीर

फेस्टिव मेन्यू में क्रीमी ग्रेवी वाली पनीर की डिश लगभग सभी उम्र के लोगों को पसंद आ सकती है। आजकल कई लोग सात्विक भोजन करते हैं, ऐसे लोगों के लिए बिना प्याज लहसुन वाला शाही पनीर बेस्ट विकल्प बन सकता है।


मिक्स वेज या मलाई कोफ्ता

अगर मेन्यू में दूसरी ग्रवी डिश रखना चाहते हैं तो मलाई कोफ्ता शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा चाहे तो मिक्स्ड वेज भी बना सकते हैं। सब्जियां पहले से काट लेंगे तो इसे आसानी से कम वक्त में तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
बिना तंदूर के नान बनाने की रेसिपी - फोटो : AI

जीरा राइस या वेज पुलाव

चावल के लिए बहुत ज्यादा विकल्प रखने की जरूरत नहीं। जीरा राइस या हल्का वेज पुलाव काफी रहेगा।


नान या पूड़ियां

दो तरह की ब्रेड का विकल्प खाने में रखा जा सकता है। नान या फुल्का रोटी, इसके अलावा पूड़ी को भी रख सकते हैं। भोजन के साथ नान या तंदूरी रोटी काफी अच्छी रहती हैं। वहीं कुछ परिवारों में त्योहार के मौके पर कड़ाही चढ़ाई जाती हैं और पूड़ियां तली जाती हैं। हालांकि घर के बुजुर्ग या डाइट वाले पूड़ी या नान नहीं खाना चाहते हो तो फुलका रोटियां का विकल्प भी अपना सकते हैं। ब्रेड के कई विकल्प है। अपने परिवार की पसंद के मुताबिक आप चुन सकते हैं,

  • तंदूरी रोटी
  • बटर नान
  • मिस्सी रोटी
  • पूरी
  • फुल्का


Homemade Butter Naan Recipe: घर पर बिना तंदूर के कैसे बनाएं नान? जानिए आसान रेस्तरां स्टाइल रेसिपी

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खीर - फोटो : iStock

सलाद और रायता जरूर रखें

भारी त्योहार वाले भोजन के साथ एक फ्रेश साइड डिश मेन्यू को संतुलित कर सकती है। भोजन के साथ सलाद और रायता रखें। सलाद में खीरा, टमाटर, प्याज, गाजर और नींबू से सिंपल सलाद तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही रायता बना सकते हैं। आप फ्रूड रायता, पाइनएप्पल रायता, बूंदी रायता, खीरे का रायता कोई भी एक विकल्प रखा जा सकता है।

 


मिठाई में क्या बनाएं?

रक्षाबंधन का फेस्टिव मेन्यू मिठाई के बिना अधूरा लगता है। घर पर आसानी से बनने वाली मिठाइयों को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अगर मेन्यू में पहले से कई हैवी डिश हैं तो डेसर्ट के लिए हल्की खीर या शाही टुकड़ा रखा जा सकता है। घर पर बना सकते हैं,

  • शाही टुकड़ा

  • गुलाब जामुन

  • सेवईं

  • खीर

  • नारियल लड्डू

  • बेसन लड्डू

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें