परिवार के साथ जाएं ट्रिप पर
- फोटो : istock
अगर आप लॉन्ग वीकेंड परिवार के साथ मनाना चाहते हैं तो ये आइडियाज अपना सकते हैं-
किसी ट्रिप का बनाएं प्लान
लंबी छुट्टियां मिल रही हैं तो परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। शहर के आसपास घूमने जा सकते हैं। किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर बजट थोड़ा ज्यादा है तो गोवा, तवांग, दक्षिण भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं। किसी पहाड़ी जगह पर जाना चाहते हैं तो हिमाचल या उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर तीर्थ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। मथुरा, वाराणसी, उज्जैन या हरिद्वार इस मौके पर घूमना बेहतर विकल्प है।