Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है, जिसकी तैयारियां भाई बहनों ने शुरू कर दी है। बाजार सज गई हैं और राखी की दुकानों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत राखी डिजाइन का कलेक्शन नजर आने लगा है। रक्षाबंधन के लिए खरीदारी भी शुरू हो गई हैं। त्योहार के लिए नए कपड़ों से लेकर उपहार की खरीदारी में भाई-बहन व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए सबसे अच्छी राखी की खोज में हैं।
बहन चाहती हैं कि उनके भाई की कलाई पर सबसे खूबसूरत और अलग राखी बंधी हो, जो टिकाऊ हो यानी जिसे वह लंबे वक्त पहन सकें, साथ ही हर किसी की नजर उनके भाई की राखी पर टिक जाए। यहां आपको कुछ ऐसे राखी डिजाइन के बारे में बताया जा रहा है, जो इस साल ट्रेंड में हैं और आपके भाई की कलाई पर जब बंधेगी तो हर किसी की नजर टिक जाएगी।