Rakesh Jhunjhunwala Lifestyle: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले ही राकेश झुनझुनवाला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। उनकी उम्र 62 साल थी। झुनझुनवाला के परिवार में उनकी पत्नी रेखा, बेटी निश्था और दो बेटे आर्यमन और आर्यवीर हैं। झुनझुनवाला शेयर बाजार के बिग बुल और भारत के वॉरेन बफे के नाम से मशहूर हैं। उन्हें शेयर बाजार का बेताज बादशाह माना जाता है। कहा जाता है कि जिस शेयर में राकेश झुनझुनवाला हाथ डालते थे, उसकी कीमत बढ़ जाती थी। आज भले ही झुनझुनवाला के टिप्स को लोग फॉलो करते हैं लेकिन एक समय ऐसा था कि उनके कहने पर कोई पैसे नहीं लगता था। राकेश झुनझुनवाला ने महज 5000 में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन आज वह लगभग 40 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक दौर था जब उनके पिता ने भी निवेश के लिए उन्हें पैसा देने से मना कर दिया था। लेकिन अपने दम पर राकेश झुनझुनवाला बहुत लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक बन गए। उनके पास करोड़ों की गाड़ियां, आलीशान बंगला और काफी बड़ी सम्पत्ति है, जो वह अपने पीछे छोड़ गए हैं। चलिए जानते हैं शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की नेट वर्थ के बारे में।