चाहे दफ्तर जाना हो, दोस्तों के साथ छोटी पार्टी हो, शादी हो या अन्य कोई कार्यक्रम। हल्का-फुल्का मेकअप लुक्स को निखारने में योगदान ही देता है। लाइट मेकअप खुद को 'फील गुड' वाला एहसास देने का तरीका भी है। इससे मन को ख़ुशी भी मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है लेकिन बारिश के दिनों में यह थोड़ा मुश्किल मामला लगने लगता है। वॉटरप्रूफ मेकअप के साथ आप कोई स्टाइल तो अपनाना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आता कि कौन सी स्टाइल अपनाएं।
बारिश के दिनों में रंग- बिरंगे परिधान बहुत सुंदर नजर आते हैं। खासकर जॉर्जेट, शिफॉन जैसे मटेरियल हों और उनके साथ हो बंधेज, लहरिया आदि जैसे पैटर्न। लाल, बैंगनी, हरे, पीले जैसे रंग ये सारे मिलकर बारिश के मौसम को और भी खूबसूरत बना देते हैं। इन रंगों के साथ थोड़ी एक्सेसरीज भी लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। उसपर अगर सही मेकअप हो तो कहने ही क्या। चलिए जानें ऐसे 4 मेकअप के तरीके जो बारिश में आपके लुक्स को देंगे और भी निखार।