फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promise Day Special: हर लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड/पति से ये वादे जरूर करने चाहिए

Sun, 11 Feb 2018 09:27 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Couple
वैसे तो आप अपने पार्टनर से कोई भी वादा कभी भी कर सकते हैं या ले सकते हैं। लेकिन कहा जाता है कि वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को मनाए जाने वाले 'प्रॉमिस डे' के दिन किए हुए वादे की बात ही कुछ और है। लेकिन क्यों? 

दरअसल, हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसकी गर्लफ्रेंड या पत्नी उसकी कंपैनियन बनकर रहे। वह चाहते हैं कि हर मुश्किल घड़ी में वह उन्हें कोसने की जगह उनका साथ निभाएं। माना कि आप उनको बिना जताए ये सारे काम कर रही हैं। मगर प्रॉमिस डे के मौके पर जब आप उनसे इसका वादा भी कर देंगी, तो यकीन मानिए आपका रिश्ता इतना मजबूत बन सकता है कि आप दोनों के बीच किसी तीसरे की कभी गुंजाइश रहेगी ही नहीं। 

प्रॉमिस डे के मौके पर हर लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति से ये वादे जरूर करने चाहिए...
विज्ञापन

2 of 3
Couple
1. तुम्हें कभी बदलने की कोशिश नहीं करूंगी
लड़कों को अक्सर यह शिकायत होती है कि उनकी ग्रूमिंग के बहाने उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें बदलने की कोशिश करती हैं। हालांकि, लड़कियों को याद रखना चाहिए कि वह अपने पार्टनर को बेहतर इंसान बनाने पर फोकस करें, बदलने पर नहीं।

2. मैं कभी नहीं बदलूंगी
हर लड़की को उम्मीद होती है कि शादी के बाद उसका पति बदल जाए, पहले से ज्यादा जिम्मेदार और केयरिंग बन जाए। वहीं हर लड़का चाहता है कि शादी के बाद भी पत्नी ना बदले, वह वही लड़की बनकर रहे जिससे उन्होंने प्यार किया था। यही से शुरू होती है सारी समस्या। इसलिए हर लड़की को अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड से यह वादा जरूर करना चाहिए कि वह कभी नहीं बदलेंगी, चाहें हालात कैसे भी हों
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
couple
3. जब भी तुम फेल होगे, कभी ताना नहीं मारूंगी, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगी
आज आप उनसे वादा कीजिए कि अगर वह आपकी मर्जी के मुताबिक कोई फैसला लेंगे और फेल हो जाएंगे, तब भी उन्हें ताना नहीं मारेंगी कि 'मैंने तो पहले ही कहा था।' उस वक्त आपके पार्टनर को आपके साथ और भरोसे की जरूरत होती है, विशेष टिप्पणी की नहीं। 

4. कभी तुम्हें छोड़कर जाने की धमकी नहीं दूंगी
क्या आप उन लड़कियों में से हैं जो हर झगड़े की वजह अपनी पार्टनर को बताती हैं? या हर झगड़े के बाद मायके चले जाने या ब्रेकअप करने की धमकी देती हैं? अगर ऐसा है तो उनसे वादा कीजिए कि भले आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हो जाए, लेकिन आप कभी उन्हें छोड़कर जाने की धमकी नहीं देंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें