फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले यहां नौकरी करते थे ये 5 टीवी सितारें, ये एक्ट्रेस तो बंदूक चलाती थी

Fri, 29 Jun 2018 07:38 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी
ग्लैमरस की दुनिया तक पहुंचने के लिए कलाकारों को काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है। इस बीच वह टीवी में काम मिलने से पहले किसी ना किसी काम में जेब खर्च के लिए जुटे रहते हैं या फिर कहीं नौकरी कर रहे होते हैं। किसी को भाई-भतीजावाद के चलते काम मिल जाता है तो किसी को एड़ी से पैर तक का जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 टीवी स्टार्स की जो सीरियल में आने से पहले ऐसी-ऐसी नौकरी किया करते थे..
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर

2 of 6
Sunil Grover
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कॉमेडी के सरताजों में से एक सुनील ग्रोवर की। सुनील कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कॉमेडी में भी महारत हासिल की हुई है। लेकिन आपको बता दें कि सुनील पहले एक रेडियो जॉकी हुआ करते थे।
विज्ञापन

आमिर अली

3 of 6
TV Serial
आमिर अली टीवी का पुराना और हिट चेहरा है। सुपरहिट सीरियल कहानी घर-घर की में वह समीर कौल के किरदार में नजर आए थे। बता दें कि वह पहले एक फ्लाइट अटेंडेंट थे।

4 of 6
karan mehra
स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के पहले सीजन में लीड एक्टर का रोल प्ले करने वाले करण मेहरा एक्टिंग करने से पहले एक फैशन डिजाइनर थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Shivaji Satam
बात करेंगे पॉपुलर क्राइम और डिटेक्टिव शो सीआईडी में एसीपी प्रद्यूमन का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम की। बता दें कि परदे पर आने से पहले शिवाजी एक बैंक कैशियर हुआ करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Divyanka Tripathi
आखिर में बात करेंगे घर-घर में फेमस सीरियल ये है मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की। सीरियल में इशिता के नाम से मशहूर दिव्यांका पहले एक राइफल शूटर थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें