फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pongal 2026 Wishes in hindi: पोंगल पर भेजें ये शुभ संदेश, प्रियजनों का मन हो जाएगा खुश

Tue, 13 Jan 2026 05:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pongal 2026 Wishes: पोंगल की शुभकामनाएं हमें याद दिलाती हैं कि उत्सव केवल अपने लिए नहीं होते, बल्कि साझा करने से ही उनका अर्थ पूरा होता है। यही कारण है कि पोंगल पर शुभकामनाएं भेजना आज भी उतना ही आवश्यक और अर्थपूर्ण है।
विज्ञापन
1 of 5
पोंगल के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
Pongal 2026 Wishes: पोंगल एक फसल उत्सव है। जब नई फसल घर आती है, सूर्य उत्तरायण होता है और धरती अन्न से भर जाती है, तब पोंगल मनाया जाता है। इस वर्ष पोंगल 14 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। पोंगल के मौके पर लोगों का मन दूसरों से जुड़ने के लिए उत्साहित होता है।

लोगों से जुड़ने के लिए पोंगल की शुभकामनाएं भेजने की परंपरा निभाई जाती है। पोंगल की शुभकामनाएं आमतौर पर त्योहार के पहले दिन भोगी से लेकर मुख्य दिन थाई पोंगल तक भेजी जाती हैं, क्योंकि यही वह अवधि है जब घर-घर उत्सव, शुद्धिकरण और नई शुरुआत होती है।

शुभकामनाएं भेजने का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह कहना होता है कि “आपका घर अन्न, स्वास्थ्य और सुख से भरा रहे।” पोंगल का मूल भाव ही सूर्य को, प्रकृति को, पशुओं को और अपने प्रियजनों को धन्यवाद देना है, इसलिए इस पर्व पर भेजे गए संदेश आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनते हैं।

आज के डिजिटल युग में शुभकामनाएं मैसेज, वॉलपेपर या सोशल मीडिया पोस्ट के रूप में भेजी जाती हैं। यहां से पोंगल के आकर्षक वाॅलपेपर और प्यारे प्यारे संदेश डाउनलोड करके अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पोंगल के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
---------------------------

गुड़ तिल के लड्डू और हाथों में पतंग,
खुशी और उल्लास के साथ मनाएं पोंगल।

पोंगल की शुभकामनाएं

----------------------
विज्ञापन

3 of 5
पोंगल के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
---------------------------------------

पोंगल का पर्व आपके जीवन में सब कुछ अच्छा करे,
मेरी दुआ है कि आपकी सभी मनोकामना पूरी हो।

पोंगल पर्व की शुभकामनाएं

------------------------------------------

4 of 5
पोंगल के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
-------------------------

पोंगल के मटके में चावल के जैसे
भगवान आपके दिल में भर दें प्यार।

पोंगल की शुभकामनाएं

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोंगल के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
----------------------

पोंगल का पावन त्योहार
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार।

पोंगल की शुभकामनाएं

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें