फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैकसन के शरीर की खूबियों और डांसिंग स्टाइल को लेकर 5 खुलासे, चौंक जाएंगे

Thu, 24 May 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
माइकल जैक्सन
विश्व प्रसिद्ध डांसर माइकल जैकसन के शरीर की खूबियों और डांसिंग स्टाइल को लेकर कई खुलासे हुए हैं, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
Michael Jackson
पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूरोसर्जरी विभाग के डाक्टरों ने शोध में पाया कि माइकल जैकसन के शरीर में कई विशेष खूबियां थीं। पीजीआई के न्यूरोसर्जन डाक्टरों ने विश्व प्रसिद्ध डांसर माइकल जैक्सन के डांसिंग मूव का गहन परीक्षण कर पाया है कि उनके जैसे डांसिंग स्टेप दूसरे डांसर नहीं कर सकते, क्योंकि पूरे विश्व में माइकल ही एक ऐसे डांसर थे, जो अपने टखने के बल पर 45 डिग्री तक मूव कर सकते थे, जबकि आम डांसर 25-30 डिग्री तक ही मूव कर पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
माइकल जैकसन
माइकल जैक्सन की रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) की मांसपेशियां  आम व्यक्तियों के मुकाबले ज्यादा विकसित थीं, जिसके बल पर वह अपनी बॉडी खींच सकते थे। अधिकतर लोग उनके डांसिंग मूव को कॉपी करने के चक्कर में घायल हो जाते हैं। कई यंगस्टर यूट्यूब पर उनके वीडियो को देखकर प्रैक्टिस करते हैं, जिससे उनके स्पाइन में चोटें आ जाती हैं।

4 of 7
michael jackson
पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि ऐसे बहुत से केस आते हैं, जो माइकल जैक्सन के मूव को कापी करते हैं और चोटिल हो जाते हैं। जनरल ऑफ न्यूरोसर्जरी स्पाइन में प्रकाशित स्टडी में शामिल डा. संदीप मोहिंद्रा ने बताया कि माइकल जैक्सन के जूते विशेष रूप से डिजाइन किए गए थे। उनके जूतों के नीचे हुक लगे थे, जो पेटेंट थे। इनसे उन्हें झुकने और कदम खींचने में मदद मिलती थी। वह अपना वजन भी कंट्रोल में रखते थे।
विज्ञापन

5 of 7
माइकल जैकसन
इन खूबियों के कारण वह सभी डांसरों से अलग थे। स्टडी में पीजीआई न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के डाक्टर संदीप मोहिंद्रा, निशांत एस याज्ञनिक और मंजुल त्रिपाठी शामिल रहे हैं। डा. संदीप मोहिंद्रा का कहना था कि माइकल जैक्सन के डांसिंग मूव को समझना आसान नहीं था। इसके लिए उनके कई सारे वीडियो यूट्यूब पर देखे गए। उनसे संबंधित लिटरेचर पढ़ा गया।
विज्ञापन

6 of 7
माइकल जैकसन
काफी लेख पढ़ने और वीडियो देखने के बाद पाया कि उन्होंने अपने डांस से मेडिकल साइंस को ही बदल डाला। इस स्टडी का मकसद यह जानना था कि वे किस तरह से अपने मूव को करते थे और उनके मांसपेशियों और जूते दूसरों से कितने अलग थे।डाक्टरों ने बताया कि उनके पास कई ऐसे मरीज आते थे, जो माइकल जैक्सन के जैसे डांस करने के दौरान चोटिल हो जाते थे। उसके बाद माइकल जैक्सन के डांसिंग स्टेप को गहन परीक्षण करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माइकल जैकसन
यंगस्टर्स और अप्रशिक्षित डांसर जब भी माइकल जैक्सन के स्टेप को कॉपी करने की कोशिश करते तो स्पाइन में चोट खा जाते। कुछ तो फिजियोथैरेपी की मदद से ठीक हो जाते हैं तो कइयों में आपरेशन की जरूरत पड़ती है। आपरेशन के बाद उनके लिए दोबारा से डांस करना थोड़ा मुश्किल होता है। डाक्टरों ने सलाह दी है कि जो माइकल जैक्सन की तरह डांस करना चाहते हैं, वे सिर्फ यू ट्यूब में वीडियो न देखें, बल्कि किसी प्रशिक्षित डांसर की निगरानी में मूव सीखें वरना चोटिल हो सकते हैं, जिससे उनकी जिंदगी में मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें