कोरोना संक्रमण काल में फैली हताशा और निराशा के बीच लोग अपनों से दूर हैं। दुनियाभर के कई देशों में लंबे समय तक चले लॉकडाउन के कारण लोगों के बीच की दूरियां बढ़ी है। इस माहौल में लोग वर्चुअल रूप से ही यानी फेसबुक या अन्य सोशल साइट, फोन कॉल्स वगैरह के जरिए अपनों से जुड़ पा रहे हैं। कोरोना संकट कब खत्म होगा, कब स्थिति सामान्य होगी, कब पहले की तरह लोग आम जीवन जी पाएंगे, अपनों के बीच मौज-मस्ती कर पाएंगे... मन में उठने वाले ऐसे ढेर सारे सवालों के जवाब हम ढूंढ रहे हैं। अनिश्चितता भरे ऐसे माहौल में लोगों को अपनेपन की तलाश है, प्रेम और स्नेह की तलाश है। अमेरिका में एक कॉल सेंटर लोगों के बीच प्रेम और अपनापन बांट रहा है।