coronil patanjali
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, ये दवाएं कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ती हैं। दवा बनाने में उपयोग में लाई गईं ये औषधियां इंसान के फेफड़े से लेकर रोगों से लड़ने की क्षमता यानी इम्युनिटी को बढ़ाती हैं। जब कोरोना मानव शरीर में पहुंचकर अपनी संख्या बढ़ाने लगता है, तो ये औषधियां उसे बाधित करती हैं। इसके साथ ये दवाएं कोरोना वायरस के कारण होने वाली दिक्कतों और लक्षणों, जैसे - सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ आदि पर तुरंत असर करती हैं।