Parakram Diwas 2025 Wishes: आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे, जिन्होंने भारत की आजादी की जंग में विदेशी समर्थन प्राप्त किया था। उन्होंने आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद बैंक की स्थापना की। पहली बार महात्मा गांधी का राष्ट्रपिता कहकर भी सुभाष चंद्र बोस ने ही संबोधित किया।
सुभाष चंद्र बोस के नाम के आगे नेताजी लगाया जाता है, जो लोगों द्वारा उनको दिया उपनाम है। उनके आदर्शों, नेतृत्व क्षमता, जोशीले भाषण, देशभक्ति के नारे आज भी याद किए जाते हैं। उन्हें साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर युवाओं को जोश से भर देने वाले संदेश भेजें और पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दें। यहां पराक्रम दिवस के लिए जोश से भर देने वाले शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।