फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Friendly New Year Trip: नए साल की ट्रिप सिर्फ 5 हजार में, जानिए कौन सी जगहें हैं सबसे बढ़िया

Wed, 26 Nov 2025 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year Travel Plan Under Rs 5000: यहां जानिए उन सस्ती लेकिन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप नए साल का जश्न मनाने जा सकते हैं। हालांकि बजट में यात्रा कैसे करनी है, इसकी पूरी प्लानिंग पहले से कर लें ताकि कम खर्च में ज्यादा आनंद उठाया जा सके।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल पर 5000 रुपये में कहां घूमें - फोटो : Amar Ujala
New Year Travel Plan Under Rs 5000 : साल 2026 आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। नए साल के स्वागत को यादगार और परिवार व पार्टनर के साथ मनाने की इच्छा है तो ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वक्त कम है, इसलिए पहले से नए साल की ट्रिप की पूरी योजना बना लें और जरूरी बुकिंग्स भी करा लें। इसके दो लाभ हैं, पहला तो नए साल में कई पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ के कारण बुकिंग्स नहीं हो पाती हैं। साथ ही पीक सीजन होने के कारण परिवहन, होटल समेत चीजे महंगी हो जाती हैं। पहले से बुकिंग कराने से आपको सस्ती यात्रा का लाभ मिल सकता है।

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो पार्टनर या दोस्तों के साथ ट्रिप पर तो जाना चाहते हैं लेकिन उनका बजट बहुत ज्यादा नहीं है। अगर आपके पास महज 5000 रुपये हैं तो भी आप मजेदार ट्रिप पर निकल सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के पास खई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जहां आप कम बजट में रोमांटिक न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। 

यहां जानिए उन सस्ती लेकिन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप नए साल का जश्न मनाने जा सकते हैं। हालांकि बजट में यात्रा कैसे करनी है, इसकी पूरी प्लानिंग पहले से कर लें ताकि कम खर्च में ज्यादा आनंद उठाया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश - फोटो : Freepik
5000 रुपये के बजट में बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन

ऋषिकेश


दिल्ली एनसीआर से बेहद करीब ऋषिकेश है। यह स्थान रोमांस और एडवेंचर का परफेक्ट कोम्बो है। यहां आप ट्रैकिंग, गंगा आरती, जंगल में कैंपिंग और शांत माहौल में पार्टनर संग सुकून से वक्त बिताने के लिए पहुंच सकते हैं। खर्च की बात करें तो दिल्ली एनसीआर से आपको ऋषिकेश के लिए बस या ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। बस का किराया एक तरफ का 400 से 600 रुपये और ट्रेन का किराया स्लीपर क्लास का  लगभग 250 रुपये होता है। वहां ठहरने के लिए कैंपिंग या गेस्ट हाउस बुक कर सकते हैं। प्रति व्यक्ति 500 से 900 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 1000 रुपये में आपको होटल में अच्छा कमरा भी मिल जाएगा। खाने पर प्रतिदिन का 500 से 700 रुपये खर्च हो सकता है। दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो आपकी ट्रिप 2 से 4 हजार रुपये में हो जाएगी। 

ऋषिकेश में नए साल की रात को बोनफायर, म्यूजिक औऱ कैंपिंग का लुत्फ जरूर उठाएं। यह परफेक्ट रोमांटिक वाइब देता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कसोल में नया साल कैसे मनाएं - फोटो : istock
कसोल या तोष

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती घाटी पर कसोल और तोष स्थित हैं। इन दोनों जगहों को मिनी इजराइल कहा जा सकता है। यहां इजराइल जैसे लुभावने दृश्य बजट में देखने को मिलते हैं। यहां के कैफे, पहाड़, किफायती स्टे और शानदार वाइब्स पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वोल्वो बस से 900 से 1100 रुपये में कसोल पहुंच सकते हैं। ठहरने के लिए 600 से 1000 रुपये में आपको कमरा मिल जाएगा। खाने-पीने पर भी 400-500 रुपये प्रतिदिन का खर्च आ सकता है। लोकल कैफ़े में महंगा न खाएं; बल्कि लोकल ढाबों पर स्वाद और बचत दोनों का लुत्फ उठाएं।

4 of 6
नैनीताल - फोटो : instagram
नैनीताल या भीमताल 

उत्तराखंड में स्थित नैनीताल या भीमताल दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय और किफायती है। यह नजदीक होने के साथ ही रोमांटिक डेस्टिनेशन है, जहां आप दो से तीन दिन की छुट्टी को मजेदार तरीके से एन्जाॅय कर सकते हैं। यहां आप लेक व्यू, बोटिंग, काॅफी हाउस और काॅटेज स्टे का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। नैनीताल की यात्रा कर रहे हैं तो बस का किराया 400 से 600 रुपये, ट्रेन टिकट पर लगभग 200 से 500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यहां ठहरने के लिए होटल या होम स्टे में 600 से 900 रुपये व्यय हो सकते हैं। घूमने के लिए अधिकतर जगहें वाॅकिंग डिस्टेंस पर हैं, इसलिए स्थानीय परिवहन पर नाममात्र का खर्च हो सकता है। नैनीताल में लेक किनारे नए साल की शाम कम खर्च और ज्यादा रोमांस के साथ आपका बेस्ट मोमेंट बना देंगी।
विज्ञापन

5 of 6
जयपुर में नया साल - फोटो : instagram
जयपुर

संस्कृति, स्थानीय खानपान और बजट फ्रेंडली यात्रा का लुत्फ उठाना है तो जयपुर भी जा सकते हैं। यहां के ऐतिहासिक किलों को घूमने के साथ ही आप स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और खूबसूरत फोटोग्राफी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। 300 से 500 रुपये में बस या ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। होटल में कमरा 500 से 1000 रुपये में मिल जाता है। घूमने के लिए लोकल बस, आटो, कैब या मैट्रो सेवा उपलब्ध है। नए साल की रात जयपुर की लाइटिंग देखने लायक होती है। इसके अलावा, जल महल, आमेर का किला, हवा महल आदि के नजारे आपको उत्साहित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैसे प्लान करें कि ट्रिप 5000 रुपये में ही रहे? - फोटो : Adobe
कैसे प्लान करें कि ट्रिप 5000 रुपये में ही रहे? 
 
  • परिवहन के सस्ते विकल्प अपनाएं। रेल यात्राएं तुलना में सस्ती होती हैं। हालांकि अगर आप बस से यात्रा कर रहे हैं तो वोल्वो की जगह एक्सप्रेस बस लें। इसके अलावा प्राइवेट टैक्सी की बजाय शेयर टैक्सी अपनाएं। इससे आपकी 40 से 50 फीसदी तक बचत होती है। 
  • होम स्टे, कैंपिंग बुक करें। महंगे रिसाॅर्ट, होटल्स छोड़कर होमस्टे, डाॅर्मेट्री या कैंप बुक कर सकते हैं। यह बजट में भी कम होते हैं और ट्रिप में उत्साह को बनाए रखते हैं। इनका प्रतिरात चार्ज 300 से 700 रुपये हो सकता है। 
  • रात में सफर करें। अगर आप यात्रा पर रात के वक्त निकल रहे हैं तो होटल की एक रात का खर्च बचा सकते हैं। 
  • खानपान के लिए कैफ़े नहीं बल्कि स्थानीय ढाबा चुनें। इस तरह से दो दिन की ट्रिप में आपका खाने का खर्च आधा हो जाएगा और आप स्थानीय स्वाद का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
  • पहले से बुकिंग करें। आखिरी समय में बुकिंग करने  से 30 से 40 फीसदी ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है। 
  • एडवेंचर एक्टिविटी सीमित रखें। एक-दो एक्टिविटी काफी होती हैं न्यू ईयर वाइब के लिए। ज्यादा एक्टिविटीज के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें