फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolution Ideas: नए साल में अपनाएं ये हेल्दी रेज़ोल्यूशन, जो वाकई आपकी जिंदगी बदल देंगे

Mon, 29 Dec 2025 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year Resolution Ideas: स्वस्थ मन और शरीर के लिए नए साल में बड़े बड़े रेजोल्यूशन नहीं, कुछ स्वस्थ आदतें अपनाएं। इन्हें ही नए साल के स्वस्थ संकल्प मानकर अपने जीवन में शामिल करें, बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल में बदलें ये आदते - फोटो : Amar Ujala
New Year 2026 Healthy Resolution : नए साल पर सिर्फ साल, तारीख या कैलेंडर ही नहीं बदलता,  ये मौका होता है अपने शरीर, मन और जीवनशैली में स्वस्थ बदलाव लाने का। हर साल लोग नए साल पर बड़े बड़े संकल्प लेते हैं, जैसे जिम ज्वाइन करेंगे, जंक फूड छोड़ देंगे, जल्दी सोएंगे। हालांकि जनवरी बीतते-बीतते संकल्प के साथ आप भी थक जाते हैं। लेकि स्वस्थ संकल्प और थोड़ा सा बदलाव अगर आपका जीवन बदल सकता है तो ऐसे संकल्प जरूर अपनाएं। 

सिर्फ दिखावे का रेजोल्यूशन न लें, बल्कि अच्छी आदतों को अपनाएं। यहां साल 2026 के संकल्प या हेल्दी रेजोल्यूशन आइडिया दिए जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप शरीर को मजबूत, मन को स्थिर और जीवन को संतुलित बना सकते हैं। इन संकल्पों पर टिके रहने के लिए दृढ़ निश्चय करें और खुद को समय समय पर याद दिलाएं।
विज्ञापन

2 of 6
खाने को दवा समझें, स्वाद नहीं - फोटो : Adobe Stock
नए साल 2026 के स्वस्थ संकल्प

खाने को दवा समझें, स्वाद नहीं

बड़े बुजुर्ग कहते हैं, जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन। 2026 में अपने खानपान की आदत को सुधारें। इस साल खुद से वादा करें कि प्रोसेस्ड फूड और शुगर को सीमित करेंगे। घर का सादा, मौसमी और स्थानीय भोजन अपनाएंगे और देर रात खाने की आदत छोड़ेंगे। अगर आपने ये समझ लिया कि खाना स्वाद के लिए सेहत के लिए खाया जाता है तो सही डाइट को अपनाना आसान हो जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 6
मॉर्निंग वॉक - फोटो : Adobe Stock

रोज 30 मिनट शरीर को दें

स्वस्थ शरीर ही लंबी सफलता का आधार है, बाकी सब भ्रम है। स्वस्थ शरीर के लिए आपको जिम की नहीं, निरंतरता की जरूरत है। रोज 30 मिनट पैदल चलना, योग या सूर्य नमस्कार को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। हफ्ते में कम से कम 1 दिन स्ट्रेचिंग जरूर करें। लंबे समय तक बैठने से बचें। 

 

4 of 6
नींद है जरूरी - फोटो : Adobe stock

नींद है जरूरी

आज की सबसे बड़ी बीमारी है नींद की कमी। 2026 में ठान लें कि 7–8 घंटे की गहरी नींद लेंगे। सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल से दूरी बनाने की आदत डालें। तय समय पर सोने और उठने की आदत से ही स्वस्थ मन और शरीर मिलता है, क्योंकि थका हुआ दिमाग कभी महान फैसला नहीं ले सकता।

विज्ञापन

5 of 6
डिजिटल डिटॉक्स - फोटो : Adobe stock

डिजिटल डिटॉक्स
 

ज्यादातर समय फोन पर रहने के कारण लोगों के पास खुद के लिए समय ही नहीं होता। कह सकते हैं कि हम डिजिटली तो आॅनलाइन रहते हैं लेकिन खुद को आॅफलाइन कर देते हैं। 2026 में संकल्प लें कि दिन में 1 घंटा बिना स्क्रीन के रहेंगे। सुबह उठते ही फोन देखने की आदत छोड़ देंगे। और सोशल मीडिया को तुलना नहीं, सूचना के लिए रखेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें - फोटो : Adobe

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

तन स्वस्थ है लेकिन मन बीमार हो तो जीवन अधूरा है। इसलिए ये साल मानसिक स्वास्थ्य के नाम है। रोज़ 5-10 मिनट ध्यान या प्रार्थना करने का वादा करें। नेगेटिव लोगों और विचारों से दूरी बनाएं और खुद से ईमानदार बातचीत करें क्योंकि मजबूत मन ही कठिन समय में ढाल बनता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें