फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल में लें ये पांच महत्वपूर्ण संकल्प, 2022 में बदल जाएगी जिंदगी

Sat, 01 Jan 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साल 2022 के महत्वपूर्ण संकल्प - फोटो : Istock
साल 2022 का आगाज हो गया है। सभी नए साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ कर रहे हैं। नए साल को लोग गुड लक मानते हैं। लोगों को ऐसा विश्वास होता है कि नया साल उनके जीवन में बदलाव लाएगा। नया साल खुशियां, उन्नति लेकर आएगा। लेकिन कैलेंडर बदलने या तारीख बदलने से जीवन में खुशियां और कामयाबी नहीं मिलती। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको दृढ संकल्प करना पड़ता है। हर कदम पर उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित होते रहना पड़ता है। इसलिए लोग नए साल पर कुछ संकल्प लेते हैं। बड़े हों या बच्चे, कामकाजी लोग हों या घरेलू लोग, सभी को नए साल के रेज्युलेशन लेने चाहिए। ये आपको बुरी बातों से दूर करते हैं और नए नए लक्ष्यों को पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। चलिए जानते हैं नए साल 2022 के पांच महत्वपूर्ण रेज्युलेशन के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
साल 2022 के महत्वपूर्ण संकल्प - फोटो : iStock
सेहत

सुखी जीवन के लिए जरूरी है, स्वस्थ शरीर का होना। जब आपकी सेहत अच्छी होगी तो आप खुश भी रहेंगे और जीवन में तरक्की भी करेंगे। इसलिए नए साल पर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लें। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो उसे धीरे धीरे कम करने के लिए संकल्प करें। अन्य किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसे नियंत्रित करने या स्वस्थ होने का प्रयास करें। अगर आप फिट हैं तो भी हमेशा फिट बने रहने के लिए भी ये संकल्प कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
साल 2022 के महत्वपूर्ण संकल्प - फोटो : pixabay
रिश्ते

सुखी जीवन के लिए सेहत जितना जरूरी है, आपके मन का स्वस्थ होना उतना ही जरूरी है। मन तब प्रसन्न होता है, जब रिश्ते में किसी तरह की परेशानियां न हों। इस नए साल में रिश्ते को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन गलतियों को दोबारा न दोहराने का भी संकल्प लें जो आपके रिश्ते में खटास ला चुके हैं। मन की नकारात्मकता को दूर करें और अपने करीबियों व चाहने वालों की खुशियों के लिए ये साल समर्पित करने का खुद से वादा करें।

4 of 6
साल 2022 के महत्वपूर्ण संकल्प - फोटो : Pixabay
बचत

आने वाले सभी सालो को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की इच्छा रखते हैं तो नए साल में बचत करने का संकल्प करें। बचत भविष्य में आने वाली सभी बड़ी समस्याओं से बाहर निकालने में आपकी मदद करती है। इसलिए नए साल में कम खर्च करने और पैसों को बचाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

5 of 6
साल 2022 के महत्वपूर्ण संकल्प - फोटो : Pixabay
लक्ष्य करें तय

छात्र हों या नौकरीपेशा सभी के लिए कोई न कोई लक्ष्य होना जरूरी होता है। छात्रों को भविष्य में क्या करना है, किस दिशा में अपना भविष्य बनाना है? अगर किसी विषय में कमजोर हैं तो उसे बेहतर बनाने का लक्ष्य तय करें। नौकरीपेशा हैं तो किसी टारगेट को पाने, प्रमोशन पाने के लिए इस साल संकल्प करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साल 2022 के महत्वपूर्ण संकल्प - फोटो : iStock
रिटायरमेंट प्लान

आप नए साल से अपने रिटायरमेंट प्लान पर भी काम कर सकते हैं। रिटायरमेंट के लिए सेविंग्स के बारे में सोचना शुरु कर लें। अपनी हर महीने की आय का एक हिस्सा रिटायरमेंट के नाम पर बचाएं। आपकी पहली ही जाॅब क्यों न हो, तब भी रिटायरमेंट प्लानिंग करना शुरू कर दें। ताकि बुढ़ापे में आपको कोई दिक्कत न आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें