फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022 Celebration: कोरोना के कारण नहीं निकल सकते हैं बाहर, तो ये रहें घर पर नया साल मनाने के आइडिया

Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
न्यू ईयर सेलिब्रेशन आईडिया - फोटो : Istock
नया साल 2022 आने वाला है। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग एक दूसरे से आपस में सवाल भी करने लगे हैं कि नए साल का क्या प्लान है? कैसे नया साल मना रहे हों? नया साल में क्या करने का प्लान है? नया साल घर पर मनाना है या बाहर? अगर इस तरह के सवाल आपके भी पूछे जा रहे हैं तो कोई भी प्लान बनाने से पहले ये जान लें कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं हैं। ओमिक्रॉन वैरियंट के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कई राज्यों में कोविड पाबंदियां लग चुकी हैं। दिल्ली समेत कई शहरों में प्रशासन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर बैन लगा दिया है। सार्वजनिक जगहों पर भीड़, रात में बाहर निकलना बंद है। ऐसे में कोरोना के खतरे के बीच नए साल का जश्न घर पर मनाना सुरक्षित है और बजट में भी है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि घर पर नए साल पर क्या खास कर सकते हैं तो यहां आपको कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं, जिनसे घर पर ही आप मना सकते हैं एक्साइटेड और यादगार न्यू ईयर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
न्यू ईयर सेलिब्रेशन आईडिया - फोटो : अमर उजाला।
घर पर थीम पार्टी

आप घर पर ही पार्टी रख सकते हैं, जिसमें रिश्तेदार, दोस्तों या आस पड़ोस के लोगों को शामिल करें। आजकल थीम पार्टी ट्रेंड में है, तो आप सामान्य पार्टी के बजाए थीम पार्टी का आयोजन करें। जिसमें थीम के अनुसार कपड़े, मेकअप और घर की डेकोरेशन नए साल को यादगार बना देगी।
विज्ञापन

3 of 5
न्यू ईयर सेलिब्रेशन आईडिया - फोटो : istock
छत या लाॅन में एक्टिविटी 

आप घर में पार्टी करने के बजाए छत पर पार्टी करें। अगर आपके घर पर लाॅन या गार्डन हो तो वहां पार्टी कर सकते हैं। खूबसूरत लाइट्स और फूलों से डेकोरेशन कर सकते हैं। जगह जगह पेड़ों में रंग बिरंगी लाइट्स सजा कर पार्टी को आकर्षक बना सकते हैं। यहां आप बॉन फायर भी बना सकते हैंं। तंदूर का भी इंतजाम कर सकते हैं। मिलकर डिनर भी तैयार करें। तंदूरी डिश या बाटी चोखा पार्टी भी कर सकते हैं। 

4 of 5
न्यू ईयर सेलिब्रेशन आईडिया - फोटो : istock
डांस पार्टी

आप चाहें तो डांस पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सभी को परफॉर्मेंस के लिए रेडी करें। या चाहें तो दोस्तों के साथ मिलकर डांस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यू ईयर सेलिब्रेशन आईडिया - फोटो : istock
डिनर डेट

आप अगर आपके पार्टनर या परिवार के साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं। ये रोमांटिक भी होगा और आप आप के करीबियों के साथ का खास पल भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें