Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Wishes : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन को भारत सरकार ने प्रतिवर्ष पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है। सुभाष चंद्र बोस की याद में हर साल पराक्रम दिवस मनाया जाता है। सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी और शहीद हैं। हर भारतीय युवा के लिए सुभाष चंद्र बोस का जीवन आदर्श रहा है। एक होनहार छात्र होने के नाते उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा का सपना देखा था लेकिन ब्रिटिश शासन के अधीन वह कार्य नहीं करना चाहते थे। इसीलिए अपने सपने को छोड़ भारत की आजादी की जंग में शामिल हो गए। कड़े संघर्ष का सामना करते हुए उन्होंने आजाद हिंद सरकार, आजाद हिंद फौज और खुद का आजाद हिंद बैक स्थापित किया, जिसे दुनिया के दस देशों का समर्थन मिला। भारत की आजादी की मांग को उन्होंने दूसरे देशों तक फैलाया। पराक्रम दिवस के मौके पर आप अपने दोस्तों, प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद कर सकते हैं और उनके योगदान के लिए उन्हे नमन कर सकते हैं। यहां से सुभाष चंद्र बोस जयंती के आकर्षक वाॅलपेपर डाउनलोड़ करें।