फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि व्रत डाइट: उपवास में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? जानिए हेल्दी डाइट के आसान तरीके

Sun, 11 Oct 2026 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Fasting Foods: नवरात्रि के व्रत में तली-भुनी चीजों की जगह पौष्टिक और कम तेल वाले विकल्प चुनकर आप व्रत के दौरान खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि व्रत में क्या खाएं जो सेहतमंद हो - फोटो : Ai
Navratri Vrat Healthy Diet: नवरात्रि का व्रत हमारी रोज की दिनचर्या और खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाता है। कुछ लोग व्रत को वजन कम करने का अच्छा तरीका मानते हैं, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ हो, यह जरूरी नहीं है। व्रत के दौरान अगर ज्यादा तली-भुनी, मीठी और कैलोरी वाली चीजें खाई जाएं, तो वजन कम होने के बजाय बढ़ भी सकता है। इसलिए व्रत में सिर्फ खाना कम करना जरूरी नहीं है, बल्कि यह भी ध्यान रखना भी आवश्यक है कि आप क्या और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और दिन भर ऊर्जा बनी रह सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फल और दूध - फोटो : AI
व्रत में क्या खाएं?

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, दूध और बिना चीनी वाली हर्बल या ग्रीन टी भी ले सकते हैं। ताजे फल भी व्रत की डाइट का अच्छा हिस्सा हो सकते हैं। सेब, अमरूद, पपीता, संतरा और मौसमी जैसे फलों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो फलों की मात्रा और चुनाव को लेकर डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
कुट्टू की रोटी - फोटो : AI
रोज एक जैसा खाना छोड़ें, ट्राई करें ये हेल्दी ऑप्शन

व्रत में रोज एक जैसा खाना खाने की जरूरत नहीं है। थोड़ी समझदारी से आप अपने खाने में कई तरह के पौष्टिक विकल्प शामिल कर सकते हैं। कुट्टू के आटे से पूरी बनाने के बजाय चीला या रोटी बनाई जा सकती है। इसी तरह सावां के चावल को भिगोकर पीस लें और उससे इडली बनाई जा सकती है। आप इसमें आलू, गाजर जैसी व्रत में खाई जाने वाली सब्जियां मिला सकते हैं। इनके साथ ज्यादा तेल या मसाले वाली चटनी की जगह हल्की नारियल की चटनी ली जा सकती है। इससे खाने का स्वाद भी बना रहेगा और अनावश्यक तेल का सेवन भी कम होगा।

4 of 6
नवरात्रि फलाहारी स्नैक्स - फोटो : instagram
तली चीजों की जगह चुनें बेक्ड विकल्प

व्रत में कुट्टू की पकौड़ी, साबूदाना वड़ा, आलू की फ्राइड टिक्की और पूरी जैसी चीजें आम हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन शरीर में अतिरिक्त कैलोरी पहुंचा सकता है। ऐसे में तली हुई चीजों की जगह बेक्ड या कम तेल में तैयार विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है। कुट्टू की बेक्ड टिक्की, बेक्ड पकौड़ी या कम तेल में बनी टिक्की जैसे विकल्प आजमाए जा सकते हैं। इसके अलावा मखाना, साबूदाना, आलू के चिप्स, मूंगफली को कम तेल में एयर फ्राई करके इसकी नमकीन बनाकर खा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
योग - फोटो : AI
व्रत में वजन कम करने के लिए क्या करें?

अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो व्रत के दौरान भी पोर्शन यानी खाने की मात्रा का ध्यान रखें। सिर्फ दिन भर भूखे रहकर शाम को ज्यादा तला-भुना खाना वजन कम करने में मदद नहीं करेगा। आलू की फ्राइड चाट की जगह उबले आलू की चाट और मीठी खीर की जगह दही में कटे हुए फल लिए जा सकते हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पीना और अपनी क्षमता के अनुसार हल्की शारीरिक गतिविधि करना भी मददगार साबित हो सकता है। हल्का योगासन या सांस संबंधित आसन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चीनी नमक का ध्यान रखें - फोटो : Freepik
नमक और चीनी का रखें ध्यान

व्रत के दौरान पैकेज्ड स्नैक्स और ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन कम करें। इसी तरह ज्यादा चीनी वाली मिठाइयों और पेय पदार्थों से भी बचना बेहतर होता है। इससे अनावश्यक कैलोरी कम करने में मदद मिल सकती है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोई अन्य बीमारी है और वह नियमित दवाएं लेता है, तो व्रत रखने से पहले उसे डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।


व्रत में हेल्दी रहने का आसान मंत्र

नवरात्रि में व्रत का मतलब सिर्फ भूखे रहना नहीं है। सही मात्रा में पौष्टिक भोजन, पर्याप्त पानी और कम तेल वाले विकल्प अपनाकर व्रत को ज्यादा संतुलित बनाया जा सकता है। तली-भुनी चीजों की जगह बेक्ड, उबले और कम तेल में बने खाद्य पदार्थ चुनें और अपनी सेहत के अनुसार ही डाइट तय करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें