भारत ही नहीं दुनिया के तमाम हिस्सों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों की लीलाएं होती हैं। ईश्वर से जुड़ी लीला के जरिए रामकथा का गायन और मंचन हमें सात्विक संस्कारों से अभिमंत्रित करता है। देश भर में शारदीय नवरात्रि के समय रामलीला का मंचन किया जाता है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बहुत जगहों पर रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा है। बहुत जगह रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या की रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के समय रामलीला मंचन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अगली स्लाइड्स में जानिए रामलीला से जुड़ी खास बातें...