फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Life Lesson: स्वामी विवेकानंद के पांच सबक, जो हर युवा को मजबूत बना देंगे

Mon, 12 Jan 2026 09:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

National Youth Day 2026  स्वामी विवेकानंद से जीवन के सबक सीखें। उनके विचार, व्यवहार और सोच आपको सफलता की राह दिखाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
स्वामी विवेकानंद के जीवन सबक - फोटो : Amar ujala
Swami Vivekananda Life Lesson: राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मबल को जगाने का अवसर है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। यह वह दिन है जब भारत अपने युवाओं से सीधा सवाल करता है, क्या तुम अपने भीतर की शक्ति को पहचानते हो?

विवेकानंद किसी कालखंड के संत नहीं थे, वे हर उस युवा के मार्गदर्शक हैं जो भय, भ्रम और आलस्य से बाहर निकलना चाहता है। उन्होंने कहा था कि कमज़ोरी पाप है। यह कथन कठोर लगता है, पर सच यही है कि राष्ट्र वही बनते हैं जो अपने युवाओं को मजबूत बनाते हैं।

आज जब अवसर बहुत हैं पर धैर्य कम, तब विवेकानंद के जीवन-पाठ चरित्र, कर्म और करुणा की दिशा दिखाते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि सफलता शोर से नहीं, संकल्प से आती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
स्वामी विवेकानंद के सफलता के मंत्र - फोटो : Amar Ujala
---------------

ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं।
यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है और रोते हुए कहा कि अंधेरा है।

----------------------------
विज्ञापन

3 of 6
स्वामी विवेकानंद के सफलता के मंत्र - फोटो : Amar Ujala
-------------------

उठो और जागो और तब तक रुको नहीं, 
जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

------------------------
 

4 of 6
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala
--------------- 

सबसे बड़ा धर्म है,
अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना, 
स्वयं पर विश्वास करो।

-----------------
विज्ञापन

5 of 6
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala
----------------- 

लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा,
लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो,  
तुम्हारा देहांत आज हो या युग में,
तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala
--------- 
बस वहीं जीते हैं,
जो दूसरों के लिए जीते हैं।

---------- 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें