National Road Safety Week 2024 : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत आज से हो रही है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाना है। सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी जिम्मेदारी क्या है और हमें कैसे सड़क पर सुरक्षित रहना चाहिए, इसे समझाकर आप अपने प्रियजनों की सुरक्षा कर सकते हैं। कुछ जागरूकता संदेशों के जरिये अपनों को सड़क नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित करें।