फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Education Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर ये प्रेरणादायक संदेश भेजकर फैलाएं जागरूकता

Tue, 11 Nov 2025 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

National Education Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2025 पर भेजें प्रेरक संदेश, कविता और शायरी जो शिक्षा का महत्व और मौलाना आज़ाद के विचारों को आगे बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
National Education Day 2025: भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को समर्पित है, जिन्होंने आधुनिक भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी। आज मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर पूरे देश में शिक्षा के महत्व, उसके प्रसार और समान अवसर की भावना को याद किया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर प्रेरक या जागरूकता संदेश भेजने का विशेष महत्व है, क्योंकि ऐसे संदेश लोगों को यह समझने के लिए प्रेरित करते हैं कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। जब समाज में हर व्यक्ति शिक्षित होगा, तभी देश सशक्त और विकसित बन सकेगा। इस दिन बच्चों, युवाओं और अभिभावकों को शिक्षा के मूल्य, बालिकाओं की पढ़ाई, और डिजिटल युग की नई सीख के लिए प्रेरित किया जाता है।

आप भी शिक्षा दिवस के मौके पर अपने सभी परिचितों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के प्रेरणादायक संदेश भेजकर जागरूक करें। ये प्रेरक संदेश लोगों के मन में शिक्षा के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करेंगे। यहां शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------

शिक्षा वह रोशनी है जो अंधकार मिटाती है
और इंसान को इंसान बनाती है।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

----------------------
विज्ञापन

3 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------

किताबों से दोस्ती कर लो यारों,
ये रिश्ता कभी धोखा नहीं देता।
शिक्षा वो खज़ाना है,
जो खर्च करने से भी कम नहीं होता।


शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

-------------

4 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------

मौलाना आज़ाद की ये अमानत याद रखो,
हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दो।


शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

-----------------
विज्ञापन

5 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------

कलम की ताकत तलवार से बड़ी है,
यही सिखाती शिक्षा की हर कड़ी है।


शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

-------------
विज्ञापन

6 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------

हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दो,
तभी भारत का भविष्य उज्जवल होगा।


शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
---------------------

शिक्षा जीवन का सबसे सुंदर निवेश है,
जो हर दिन ब्याज के साथ लौटता है।


शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें