वैसे तो कहा जाता है कि एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए अपने पार्टनर के साथ किसी बात को छुपाना नहीं चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सारी बातों को शेयर करें जैसे कि मेरी दोस्त के साथ आज क्या हुआ या फिर मेरे घरवाले आपको पसंद नहीं करते हैं। इन बातों को सुनने में आपके ब्वॉयफ्रेंड की कोई दिलचस्पी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं वो कौन- सी बातें हैं जो ब्वॉयफ्रेंड के साथ नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
wallet
- फोटो : social media
मैंने इतने पैसे खर्च कर दिए
अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताने की जरूरत नहीं है कि आपने कितने पैसे खर्च कर दिए या फिर खाते में कितने पैसे बचे हुए हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो बात अलग है क्योंकि तब आपके ऊपर जिम्मेदारियां होती हैं लेकिन अगर वो सिर्फ आपका ब्वॉयफ्रेंड है तो आपको उससे पूछने या बताने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कपल
- फोटो : social media
तुमने खाना खाया
आपको ये बात पूछने की जरूरत नहीं है कि तुमने खाना खाया या नहीं। आपका दिन भर में बार-बार ये पूछना कि खाना खाया या नहीं आपके ब्वॉयफ्रेंड को परेशान कर सकता है।
4 of 6
couple
मेरे एक्स की शादी हो गई
आपका ब्वॉयफ्रेंड ये जानने के लिए बिल्कुल भी उत्सुक नहीं है कि आपके एक्स की शादी हो गई कि नहीं। क्योंकि जब आप इस तरह की जानकारी अपने पार्टनर को देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अभी तक पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाएं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
couple
मेरी मम्मी तुम्हें पसंद नहीं करती हैं
अगर आपके घरवाले या फिर मम्मी आपके दोस्त को पसंद नहीं करती हैं तो ये बात उसे बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपको भी कोई बात पसंद नहीं आती है तो आप उस बारे में बात कर सकती हैं।
कम से कम इन बातों को तो अपने तक ही सीमित रखिए कि आपकी सहेली के साथ क्या हुआ। क्योंकि कोई खास बात जो आपकी सहेली ने आपको बताया है उसे अपने पार्टनर को बताना मतलब कि उसका विश्वास खोना है।