फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Home Care Tips: बरसात के मौसम में घर को सीलन, बदबू और फंगस से रखना है दूर? ये पांच घरेलू नुस्खे अपनाएं

Wed, 02 Jul 2025 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Home Care Tips:अगर आप भी हर साल बारिश में घर की सीलन से परेशान रहते हैं तो इस बार कुछ आसान घरेलू और स्थायी उपाय अपनाएं। इन उपायों से आपका घर मानसून में भी सूखा, ताज़ा और सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
दीवार को सीलन से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe
Monsoon Home Care Tips: मानसून का मौसम भले ही सुकून और ठंडक लेकर आता है, लेकिन इसके साथ एक आम समस्या आती है, जिसे सीलन कहते हैं। घर की दीवारों, फर्श और छतों में जब सीलन बस जाती है तो न केवल घर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। खासकर दमा, एलर्जी और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सीलन की समस्या जितनी आम है, उसका हल उतना ही आसान है। बस थोड़ी-सी सजगता और सही समय पर सही उपाय अपनाकर बरसात में सीलन और बदबू से घर को बचा सकते हैं। अगर आप भी हर साल बारिश में घर की सीलन से परेशान रहते हैं तो इस बार कुछ आसान घरेलू और स्थायी उपाय अपनाएं। इन उपायों से आपका घर मानसून में भी सूखा, ताजा और सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
वेंटिलेशन रखें मजबूत - फोटो : adobe stock
वेंटिलेशन रखें मजबूत

बारिश में होने वाली नमी के कारण सीलन आती है। इस दौरान हवा का बहाव सबसे ज़रूरी होता है। बारिश में घर को बंद रखना आम बात है, लेकिन यही आदत सीलन को बढ़ावा देती है। कोशिश करें कि हर दिन कुछ घंटे खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें ताकि ताज़ी हवा और धूप घर में आ सके।
विज्ञापन

3 of 6
कमरे में नमक या चारकोल रखें - फोटो : Adobestock
कमरे में नमक या चारकोल रखें

सीलन हटाने के लिए एक कटोरी नमक या चारकोल कमरे में रखें। यह नमी को सोख लेता है। ये नेचुरल मॉइश्चर एब्जॉर्बर है। हर तीन से चार दिन में इन्हें बदलते रहें ताकि प्रभाव बना रहे।

4 of 6
दीवारों में वाटरप्रूफिंग कराएं - फोटो : istock
दीवारों में वाटरप्रूफिंग कराएं

जिन दीवारों में हर साल सीलन होती है, वहां सीमेंट आधारित वाटरप्रूफ पेंट या कोटिंग लगवाएं। यह लंबे समय के लिए सीलन से राहत देगा।
विज्ञापन

5 of 6
फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूरी पर रखें - फोटो : adobe
 फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूरी पर रखें

बारिश में लकड़ी के फर्नीचर और दीवार के बीच हवा नहीं लगती, जिससे फंगस और फफूंदी लग सकती है। फर्नीचर को कम से कम चार-पांच इंच दीवार से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एग्जॉस्ट फैन - फोटो : AI
एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल

बाथरूम, स्टोररूम और किचन में खासकर सीलन जल्दी आती है। ऐसी जगहों पर एग्जाॅस्ट फैन लगवाएं। साथ ही आजकल बाजार में पोर्टेबल डीह्यूमिडिफायर भी मिलते हैं, जो कमरे की नमी को नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें