Ghar Ko Mehkane Wale Paudhe: घर की खूबसूरती सिर्फ महंगे इंटीरियर या सजावट से ही नहीं बढ़ती, बल्कि हरियाली और प्राकृतिक खुशबू भी घर के माहौल को खास बना देती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का हर कोना ताजगी और भीनी-भीनी सुगंध से महकता रहे, तो कुछ ऐसे खुशबूदार पौधे लगा सकते हैं जो न सिर्फ देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि पूरे वातावरण को भी महका देते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई पौधे छोटे गमलों में भी आसानी से उगाए जा सकते हैं, इसलिए फ्लैट, बालकनी या टैरेस गार्डन वाले लोग भी इन्हें लगा सकते हैं।
बरसात का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस दौरान नमी और ठंडा मौसम पौधों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। चमेली, मोगरा, रजनीगंधा और रातरानी जैसे पौधे अपनी मनमोहक खुशबू के लिए मशहूर हैं। अगर आप भी अपने घर को प्राकृतिक एयर फ्रेशनर की तरह महकाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं ऐसे 5 खुशबूदार पौधों के बारे में, जिन्हें लगाने से आपका घर हर समय ताजगी और सुगंध से भर जाएगा।