फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में वायरल बीमारियों, इंफेक्शन और एलर्जी से बचाएंगे ये इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स

Mon, 29 Jun 2020 12:00 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बारिश का मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
चिलचिलाती गर्मी के बाद आने वाला बारिश का मौसम सबको अच्छा लगता है। इस मौसम में बारिश के फुहारों के बीच अगर गर्म चाय और पकौड़े मिल जाएं, तो फिर बात ही क्या है? लेकिन इन सब के अलावा ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। पूरे साल में वायरल और इंफेक्शन के सबसे ज्यादा मामले बारिश में ही सामने आते हैं। बारिश होने के कारण जगह-जगह पर पानी लग जाने और मौसम में नमी के कारण कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं। इस मौसम में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, नाक बहना, फंगल इंफेक्शन, फ्लू आदि का खतरा रहता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी खूब सामने आती हैं। ऐसे में इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आपको हर रोज करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हल्दी - फोटो : फाइल फोटो
हल्दी
भारतीय रसोई में मसालों के तौर पर प्रयोग में लाई जाने वाली हल्दी बहुत पावरफुल है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हल्दी में लगभग 300 से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को पड़ती है। इसके हल्दी में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं। वायरस, बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाने में हल्दी हमारी रक्षा करती है। वहीं हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन नामक तत्व हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बहुत पावरफुल बना देता है। इस वजह से बारिश के मौसम में खासकर हल्दी का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
हल्दी वाला दूध - फोटो : फाइल फोटो
कैसे करें हल्दी का सेवन?
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोजाना रात में सोने से करीब आधे घंटे पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी घोलकर पी सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो एक चम्मच देसी घी में एक चौथाई चम्मच हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर आप रोजाना सेवन कर सकते हैं। इन दोनों तरीकों से हल्दी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।

4 of 7
बादाम - फोटो : Pixabay
बादाम
बादाम को सभी नट्स में सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। बादाम विटामिन ई का भी बहुत अच्छा स्रोत है, जो हमारे त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। बादाम में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन से बचाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बादाम एक बहुत ही हेल्दी नट है।
विज्ञापन

5 of 7
बादाम वाला दूध - फोटो : फाइल फोटो
कैसे करें बादाम का सेवन?
मुख्य भोजन के बाद लगने वाली छोटी-छोटी भूख में बादाम को स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। इसके अलावा आप रात में सोते समय बादाम दूध का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
योगर्ट - फोटो : Pixabay
योगर्ट
बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन के अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं भी बहुत परेशान करती हैं। इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस के एक्टिव होने की वजह से फूड पॉयजनिंग होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में योगर्ट का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। योगर्ट एक प्रोबायोटिक फूड है, इसलिए ये आपके पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाता है। आपके इम्यून सिस्टम को बनाने वाली 70% सेल्स आंतों में ही होती हैं, इसलिए योगर्ट के सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगर्ट - फोटो : फाइल फोटो
कैसे करें योगर्ट का सेवन?
बता दें कि फ्लेवर्ड योगर्ट खाने से कोई फायदा नहीं होता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में चीनी और फ्लेवर घोला जाता है। ग्रीक योगर्ट का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें