फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन हिस्सों पर तिल का होना माना जाता है अशुभ, जानें वजह

Sun, 20 May 2018 10:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
व्यक्ति के शरीर पर अक्सर कई जगह तिल होते हैं। पर क्या आप जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर के अलग-अलग अंग पर तिल का मतलब भी अलग होता है। ऐसे में जानते हैं शरीर के किस अंग पर तिल का होना शुभ की अशुभ होता है।   
विज्ञापन

2 of 6
माथे पर तिल टेंशन की निशानी
माथे पर अगर बांयी तरफ तिल हो तो यह जीवन में कष्ट और परेशानी का सकेंत देता है। लेकिन अगर दाहनी ओर तिल हो तो यह सुख और समृद्धि का सकेंत देता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कलाई पर
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कलाई पर तिल होता है उसे शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि जिनकी कलाई पर तिल होता है ऐसे व्यक्तियों को जेल की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

4 of 6
कंधों पर
ऐसे व्यक्ति जिनके दोनों कंधों पर तिल होता है उसे भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन में बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
पैरों की उंगलियों पर 
पैरों की उंगलियों में तिल का होना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में स्वतंत्र रूप से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। ऐसे व्यक्ति हमेशा हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। जबकि पैरों के अंगूठे पर तिल का होना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाक
नाक पर तिल हो तो यह बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। खास बात यह है कि ऐसे लोगों को कम मेहनत करके ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसी महिलाएं जिनकी नाक के दायीं तरफ तिल होता है वो अक्सर शांत और एकांत पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें