फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों में है हरनाज संधू की कमाई, जानिए मिस यूनिवर्स 2021 की नेटवर्थ 

Wed, 15 Dec 2021 02:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज संधू - फोटो : instagram/harnaazsandhu_3
21 साल बाद ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीत कर भारत का मान बढ़ाने वाली देश की बेटी हरनाज संधू इन दिनों चर्चा में हैं। हर कोई मिस यूनिवर्स 2021 की विजेता हरनाज संधु की तारीफ कर रहे हैं। गूगल पर उनके बारे में जानकारियां सर्च हो रही हैं। लाइमलाइट में आ चुकी हरनाज का जन्म कहां हुआ, उनका परिवार, हाइट, लाइफ स्टाइल के बारे में हर कोई जानना चाहता है। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद मिस यूनिवर्स बनी हरनाज के सिर पर ताज सजते ही वह एक आम मॉडल से सेलिब्रिटी बन गईं हैं। हरनाज संधू का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ है। उन्होंने गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से स्नातक किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरनाज संधू की नेट वर्थ कितनी है, हरनाज प्रति माह कितना कमाती हैं? चलिए जानते हैं मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू की लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
हरनाज संधू - फोटो : Instagram/harnaazsandhu_03
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की नेट वर्थ 

हरनाज संधू भले ही नई नई सेलिब्रिटी बनी हैं लेकिन उन्होंने कई सारे खिताब अपने नाम किए हुए हैं। मिस चंडीगढ़ 2017, मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 और फमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 का खिताब जीतने वाली हरनाज पहले से ही एक शाही लाइफ जीती आ रही हैं। वह काफी समय से मॉडलिंग कर रही हैं। ऐसे में हरनाज की नेट वर्थ भी काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में हरनाज संधू का नेट वर्थ एक मिलियन डॉलर थी, जो कि साल 2021 में 5 मिलियन डॉलर तक बढ़ गई। भारतीय रुपयों में हरनाज की नेट वर्थ करीब 38 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
हरनाज संधू - फोटो : instagram/harnaazsandhu_3
हरनाज की कमाई का जरीया

हरनाज मॉडलिंग से प्रति माह लाखों कमा लेती हैं। इसके अलावा हरनाज ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।

4 of 5
हरनाज संधू - फोटो : instagram/harnaazsandhu_3
हरनाज संधू की लग्जरी लाइफ

वैसे तो हरनाज संधू ने अपनी खुद की संपत्ति और घर के बारे में जानकारी साझा नहीं की है लेकिन वह अपने माता पिता के साथ चंडीगढ़ में उनके मकान में रहती हैं। हालांकि हरनाज के पास महंगी ज्वेलरी और डिजाइनर कपड़े हैं, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरनाज संधू - फोटो : harnaazsandhu_03/ instagram
हरनाज संधू की हॉबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरनाज संधू को फैशन मॉडलिंग में बचपन से ही इंटरेस्ट था। उनका परिवार हरनाज को वकील बनाना चाहता था, लेकिन हरनाज ने मॉडलिंग को ही अपना करियर बना लिया। उन्हें एक्टर में अक्षय कुमार पसंद हैं वहीं विराट कोहली भी हरनाज के पसंदीदा हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें