फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Methi Sprouts Benefits: हर बीज में छुपा है सेहत का राज, क्यों हर डाइट में जरूरी है मेथी स्प्राउट्स?

Thu, 13 Mar 2025 09:04 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fenugreek Sprouts: आइए आज की इस खबर में हम जानते हैं मेथी स्प्राउट्स के कुछ अनोखे फायदों के बारे में और इसे किस प्रकार से खाया जाए, जिससे स्वास्थ्य को अनेकों लाभ मिले।
विज्ञापन
1 of 5
हेल्दी रहने का सिंपल फॉर्मूला, रोज खाएं मेथी स्प्राउट्स - फोटो : Freepik
मेथी स्प्राउट्स  सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड माने जाते हैं। ये न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि शरीर को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। आइए आज की इस खबर में हम जानते हैं मेथी स्प्राउट्स के कुछ अनोखे फायदों के बारे में और इसे किस प्रकार से खाया जाए, जिससे स्वास्थ्य को अनेकों लाभ मिले।
विज्ञापन

2 of 5
हेल्दी रहने का सिंपल फॉर्मूला, रोज खाएं मेथी स्प्राउट्स - फोटो : Freepik.com
1. डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार
  • मेथी स्प्राउट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और एमिनो एसिड्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
  • ये इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे शुगर लेवल में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से बचाव होता है।
विज्ञापन

3 of 5
हेल्दी रहने का सिंपल फॉर्मूला, रोज खाएं मेथी स्प्राउट्स - फोटो : Freepik.com
 2. वजन घटाने में कारगर
  • इनमें घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है।
  • मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

 3. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
  • मेथी स्प्राउट्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
  • ये हृदय की धमनियों को साफ रखते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

4 of 5
हेल्दी रहने का सिंपल फॉर्मूला, रोज खाएं मेथी स्प्राउट्स - फोटो : इंटरनेट
4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं
  • इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
  • आंतों की सेहत को बेहतर बनाकर पाचन क्रिया को सुचारू करता है।

 5. इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं
  • मेथी स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
  • ये बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बचाव करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्दी रहने का सिंपल फॉर्मूला, रोज खाएं मेथी स्प्राउट्स - फोटो : iStock
 6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
  • इनमें मौजूद विटामिन ए, सी और आयरन बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं।
  • ये त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं और उसे स्वस्थ बनाए रखते हैं।
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें