हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। विश्वभर के देश उत्साह, उमंग और उल्लास से ईसा मसीह का जन्मदिन मनाते हैं। क्रिसमस के दिन चर्च से लेकर घरों तक को क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। सेंटा क्लॉज बच्चों को तरह-तरह के उपहार देते हैं। क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है। यीशु के जन्म की खुशी में क्रिसमस डे पर लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं। बच्चों को तरह-तरह के गिफ्ट दिए जाते हैं। ऐसे में आप भी कुछ ट्रेंडी संदेशों के जरिए व्हॉट्सएप पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मैरी क्रिसमस कहें..