फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2019: कैंडल, केक और घंटियों का होता है खास अर्थ, ये चीजें बनाती हैं क्रिसमस को स्पेशल

Tue, 24 Dec 2019 04:36 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
christmas day
क्रिसमस का त्योहार बच्चों से लेकर बड़े लोगों के लिए भी बेहद उत्साह लेकर आता है। ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को रोशनी, प्यार और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन क्रिसमस ट्री को बहुत प्यार से सजाते हैं। घरों को रंग-बिरंगी लाइट्स, डेकोरेटिव आइटम्स से सजाने के अलावा क्रिसमस से जुड़ी 5 ऐसी चीजें हैं जिनके बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा रह जाता है। खास बात यह कि इन चीजों के अपने खास मायने भी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
christmas day
मोमबत्तियां हैं खुशियों का प्रतीक 
धर्म कोई भी हो उसका उत्सव मनाने के लिए प्रकाश का सहारा लिया जाता है। क्रिसमस पर प्रभु ईसा मसीह के सामने मोमबत्तियां जलाकर लोग उनसे अपने जीवन में प्रकाश की कामना करते हैं।अलग-अलग रंगों की मोमबत्तियां हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियों और सफलता का प्रतीक है। 
विज्ञापन

3 of 6
christmas day
घंटियों से आती है सकारात्मक ऊर्जा 
प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर घंटियां बजाकर उल्लास मनाने का रिवाज है। माना जाता है कि घर को इस दिन घंटियों से सजाने से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घंटियों की आवाज एक अलग तरह की उमंग पैदा करके मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। 

4 of 6
christmas day
केक से तनाव दूर 
क्रिसमस का त्योहार केक के बिना अधूरा है।केक खासतौर पर क्रिसमस पर बनाया जाता है।क्रिसमस के समय प्रकृति में ऊर्जा कम होने की वजह से लोगों का मन बुझा-बुझा सा रहता है।ऐसे में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर केक खाने से जो आनंद मिलता है, वह वाकई अद्भुत होता है।जो लोग तनाव से जुझ रहे हैं उन लोगों को क्रिसमस के दिन प्रभु को याद करके केक खाना और खिलाना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
christmas day
उपहार 
लाइफ में आप अपने लिए जिस तरह की खुशियां चाहते हैं वैसी ही चीजों का उपहार आपको लोगों को या फिर किसी जरूरतमंद को भेंट करना चाहिए। इस मौसम में अन्न, वस्त्र और मिठाइयों का उपहार सबसे उत्तम माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चर्च में क्रिसमस की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
मिलकर रहने का संदेश 
क्रिसमस के दिन मध्य रात्रि को की गई सामूहिक प्रार्थना सभी लोगों को एकसाथ मिलकर रहने का संदेश देती है।इस समय की गई ये प्रार्थना आपके दिल से निकलकर सीधा ईश्वर से आपको जोड़ देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें