christmas day
हर साल 25 दिसंबर ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।ये ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है।इस दिन क्रिसमस ट्री का भी अपना एक खास महत्व होता है।इस खास दिन क्रिसमस ट्री को खासतौर पर सजाया जाता है।क्रिसमस ट्री को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं।माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को इस दिन घर लाने और सजाने से वास्तु दोष दूर होते हैं।मान्यताओं की मानें तो क्रिसमस ट्री को क्रिसमस के दिन सजाने की परम्परा सबसे पहले जर्मनी से शुरू होकर 19वीं सदी में इंग्लैंड पहुंची, जिसके बाद यह रिवाज सम्पूर्ण विश्व में प्रचलन में आ गया।