फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीवुड की 'ट्रेजेडी क्वीन' मीना कुमारी की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 01 Aug 2018 11:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
meena kumari
बॉलीवुड में 'ट्रेजेडी क्वीन' नाम से सुर्खियां बटोरने वाली मशहूर अदाकारा मीना कुमारी को उनके 85वें जन्मदिन पर आज गूगल ने डूडल बनाकर याद किया। फिल्मी दुनिया में मीना कुमारी के नाम से पहचान बनाने वाली मीना का असली नाम महजबीन बेगम था। उनका जन्म 1 अगस्त 1932 को हुआ था। आइए इस खास मौके पर देखते हैं उनकी कुछ अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 8
meena kumari
हिन्दी सिनेमा के पर्दे पर दिखी अब तक की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में मीना कुमारी का नाम आता है। अपने 30 साल के फिल्मी सफर में मीना कुमारी ने 90 से ज्यादा फिल्मों में अपना योगदान दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
साहिब, बीबी और गुलाम, परिणीता, फूल और पत्थर, दिल एक मंदिर, काजल व पाकीजा जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें याद किया जाता है। 

4 of 8
meena kumari
मीना कुमारी के माता-पिता इकबाल बेगम और अली बक्श थे और वह उनकी तीसरी बेटी थीं। ऐसा कहा जाता कि जब मीना कुमारी का जन्म हुआ तो उनके माता-पिता के पास हॉस्पिटल की फीस भरने के लिए पैसे तक नहीं थे। 
विज्ञापन

5 of 8
meena kumari
मीना के जन्म के बाद उनके माता-पिता उन्हें पैसों की कमी की वजह से एक अनाथालय के बाहर छोड़ आए थे। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही उनका प्यार उन्हें वापस अनाथालय ले गया और वहां से वे बेबी महजबीं को वापस ले आए।
 
विज्ञापन

6 of 8
meena kumari
घर लाने के बाद भी मीना की जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। कपड़े में उन्हें मिली तो सिर्फ उतरन। पैसों की तंगी की वजह से 4 साल की उम्र में मीना को काम करना पड़ा। इन्हीं फिल्मों ने उन्हें स्टार भी बनाया और आखिरकार फिल्म 'पाकीजा' के रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद, मीना कुमारी गंभीर रूप से बीमार हो गईं। 


 
विज्ञापन

7 of 8
meena kumari
मीना ने 4 साल की उम्र में एक चाइल्ड ऐक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले 1939 में उन्होंने फिल्म 'लैदरफेस' में बेबी महजबीं का रोल प्ले किया। इस फिल्म को निर्देशक विजय भट्ट ने निर्देशित किया था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
meena kumari
मीना ने साल 1852 में फिल्म निर्माता कमाल अमरोही से एक निकाह कर लिया। 28 मार्च, 1972 को उन्हें सेंट एलिजाबेथ के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। मीना ने 29 मार्च, 1972 को आखिरी बार कमाल अमरोही (अपने पति) का नाम लिया, इसके बाद वह कोमा में चली गईं। मीना कुमारी ने साल 31 मार्च 1972 में महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें