फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Knee Pain: सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द तो अपनाएं मसाज का ये तरीका, मिलेगी राहत

Mon, 18 Nov 2024 12:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोड़ों में दर्द और स्टिफनेस को दूर करने के लिए मसाज असरदार हो सकता है लेकिन किसी भी मसाज के भरपूर लाभ के लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा। यहां आपको जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज को सही तरीके से करने के स्टेप बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
घुटनों के दर्द से राहत के लिए मालिश का सही तरीका - फोटो : Freepik.com
Massage For Knee Pain Relief: सर्दियों का मौसम आ गया है। ठंडक शुरू होते ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। सर्दियों में खांसी-जुकाम आम समस्या है,लेकिन कई लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो जाती है। बुजुर्ग ही नहीं, कम उम्र वाले लोगों को भी घुटनों में दर्द होने लगताहै। इसका कारण है कि ठंड बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं। इस मौसम में कम शारीरिक गतिविधियों के कारण हड्डियों के बीच मूवमेंट कम हो जाता है। वहीं विटामिन डी की कमी भी हो जाती है, जिससे शरीर अकड़ने लगता है और जोड़ों में दर्द होने लगता है।

जोड़ों में दर्द और स्टिफनेस को दूर करने के लिए मसाज असरदार हो सकता है लेकिन किसी भी मसाज के भरपूर लाभ के लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा। यहां आपको जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज को सही तरीके से करने के स्टेप बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
तिल के तेल से करें मालिश

घुटनों में दर्द है तो रोजाना पांच मिनट मालिश करें। मालिश के लिए दस मिनट तिल के तेल से घुटनों की मसाज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर एसिडिटी से परेशान हैं तो नारियल के तेल से मालिश करें।
विज्ञापन

3 of 5
arthritis, joint pain - फोटो : istock
कैसे करें घुटनों की मालिश

घुटनों या हड्डियों की मालिश के लिए सबसे पहले हथेलियों में तेल रखें। अब दोनों हाथों पर तेल को अच्छे से रगड़ें। फिर मालिश करना शुरू करें। घुटनों की मालिश दोनों साइड से करें। दोनों हाथों को घुटनों के किनारे पर रखकर रगड़ें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जोड़ों में दर्द से राहत मिलती है।

4 of 5
अंगूठे की मदद से मालिश - फोटो : istock
अंगूठे की मदद से मालिश

ध्यान रखें कि घुटनों के आगे पीछे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अंगूठे की मदद से इस मसाज को करने से नी कैप चिकनी और लचीली होती है। साथ ही स्टिफनेस  दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तलवों और उंगलियों की मसाज - फोटो : Freepik.com
तलवों और उंगलियों की मसाज

घुटनों के ऊपर ही नहीं नीचे वाली हड्डियों और मसल्स की मालिश जरूर करनी चाहिए। उंगलियों की मदद से ठीक घुटनों के नीचे वाले हिस्से पर दबाव देते हुए मालिश करें। तलवों और उंगलियों की मसाज करना न भूलें। अंगूठे और उंगलियों में तेल लगाकर रगड़ते हुए मालिश करें।

नोट: खुद से मालिश करने से पहले एक बार चिकित्सक या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें