फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes: मराठा सम्राट की जयंती आज, पढ़िए छत्रपति शिवाजी महाराज के तेजस्वी विचार

Wed, 19 Feb 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवाजी महाराज की तरह ही उनके विचार भी बेहद ओजस्वी और जोश से भर देने वाले थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
Chhatrapati Shivaji maharaj jayanti 2025 Quotes: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज यानी 19 फरवरी को मनाई जा रही है। शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। मुगल शासकों के खिलाफ युद्ध लड़े। उनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी का नाम हर मराठा गर्व के साथ लेता है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की मिसाल दी जाती है। शिवाजी महाराज एक कुशल प्रशासक, साहसी योद्धा होने के साथ ही देशभक्त थे। मुगलों को परास्त करने के लिए उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 19 फरवरी 1630 में जन्में शिवाजी महाराज जीवनपर्यंत मुगलों से युद्ध करते रहे। उनका लक्ष्य अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना था। 

शिवाजी महाराज की तरह ही उनके विचार भी बेहद ओजस्वी और जोश से भर देने वाले थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद मे विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
विज्ञापन

3 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
जब हौसले बुलन्द हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।

4 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
जब लक्ष्य जीत की हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यो न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
जो मनुष्य समय के कालचक्र में भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यो में लगा रहता है। उसके लिए समय खुद बदल जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala
कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है; क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी उसी का अनुसरण करती है।
विज्ञापन

8 of 8
छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार - फोटो : Amar uJala

शत्रु चाहे कितना ही बलवान क्यो न हो, उसे अपने इरादों और उत्साह मात्र से भी परास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें