फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई चप्पल और हाफ शर्ट पहना करते थे मनोहर परिकर, गडकरी ने कपड़ों पर टोका तो दिया था ये जवाब

Mon, 18 Mar 2019 09:56 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
manohar parrikar
देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। काफी समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, बावजूद इसके वो काम से दूर नहीं हुए और आखिर तक पद पर बने रहे और जनका की सेवा करते रहे। उनकी सादगी और मृदुल स्वभाव ने हमेशा लोगों का दिल जीता। यही वजह थी कि भाजपा के साथ उन्हें दूसरे दलों के नेता भी पसंद करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
manohar parrikar
मनोहर परिकर का राजनीतिक सफर सफलताओं से भरा रहा। वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। वह चार बार गोवा के सीएम बने थे और आखिरी समय तक बीमारी से लड़ते हुए भी मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे। पिछले महीने उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके शरीर में ट्यूब और बैग लगे होने के बाद भी वह लगातार काम करते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
manohar parrikar
पर्रीकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्होंने कई सालों तक सीएम हाउस का इस्तेमाल नहीं किया था। कितनी दफा तो वह सरकारी गाड़ी छोड़ अपने लंबरेटा स्कूटर से मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए निकल जाया करते थे।

4 of 6
manohar parrikar
मनोहर परिकर हमेशा सादे कपड़े पहनते थे। वो ज्यादातर शर्ट-पैंट में नजर आते थे। जब तक उन्हें किसी बड़ी ऑफिशियल मीटिंग में न जाना हो, वो सिंपल कपड़े पहनना ही पसंद करते थे। यहां तक कि वह अपने बेटे की शादी में भी हाफ शर्ट, साधारण पैंट और सैंडिल पहने नजर आए थे, जिसे देख हर कोई दंग रह गया था।
विज्ञापन

5 of 6
manohar parrikar
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मनोहर परिकर को याद करते हुए बताया, जब मनोहर एक बार दिल्ली में आए तो मैंने उनसे कहा कि अपने कपड़े बदलो... यहां बहुत ठंड होती है, हाफ शर्ट में दिल्ली नहीं चलती। तो उन्होंने कहा मैं ऐसे ही रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
manohar parrikar
परिकर को हर दिन 16 से 18 घंटे काम करने की आदत थी। वह जब कभी फ्लाइट में ट्रेवल करते थे तो हमेशा ही इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते थे। गोवा की सड़कों पर उन्हें बेझिझक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते देखा जाता था। वो किसी भी टी स्टॉल पर बिना सुरक्षा के खड़े होकर चाय पीते भी नजर आ जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें