चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर की जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24 तीर्थंकरो में सबसे अंतिम तीर्थंकर थे। जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान महावीर ने 12 वर्षों की कठिन तपस्या से अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। कठोर तप और दीक्षा ग्रहण करने के बाद भगवान महावीर ने दिगंबर रूप को स्वीकार्य किया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना की। जैन धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में विधिवत पूजा-पाठ और मंदिरों को फूलों से सजाते हैं। कई जगहों पर इस दिन शोभयात्राएं भी निकाली जाती हैं। इस बार यह पर्व 6 अप्रैल यानी आज मनाया जाएगा। इस पर्व के खास अवसर पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। महावीर जयंती के अवसर पर उनकी बातों को आकर्षक वॉलपेपर का रूप दिया गया है। जिनके जरिए आप शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हैप्पी महावीर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धों का सार,
आचार्यों का साथ,
साधुओं का साथ,
अहिंसा का प्रचार,
यही है भगवान महावीर का सार महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 6
हैप्पी महावीर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
महावीर जिनका नाम है,
पलीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 6
हैप्पी महावीर जयंती 2020
- फोटो : अमर उजाला
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे,
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 6
हैप्पी महावीर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें,
कृपण को दान से जीतें
और
असत्य को सत्य से जीतें। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
जंग एक भी लड़ा नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन,
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़ें भौतिक बंधन। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं