Mahatma Gandhi Quotes: आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। बैरिस्टर की डिग्री होने के बावजूद अंग्रेजों की गुलामी करना मंजूर नहीं किया और आजादी की जंग में कूद गए। कई आंदोलन करते हुए देशवासियों का आह्वान किया। दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन समेत तमाम अहिंसावादी आंदोलनों के जरिए अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हालांकि देश आजाद होने से पहले 30 जनवरी 1948 को बापू ने प्राण त्याग दिए।
दिल्ली के बाटला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी। ये पूरे देश के लिए शोक का दिन था। उनकी शहादत हर उस क्रांतिकारी की शहादत बन गई, जिसने आजादी की जंग लड़ी थी। ऐसे में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई। हर साल 30 जनवरी को शहीदी दिवस मनाया जाता है।
इस शहीद दिवस के मौके पर महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को जाने, जिसे दुनियाभर में लोग बापू की शिक्षा के रूप में अपना रहे हैं।