फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Gandhi Jayanti 2020: बापू के अनमोल विचारों के साथ दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Fri, 02 Oct 2020 10:02 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
Mahatma Gandhi Jayanti 2020: देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में जिनकी भूमिका को सबसे अहम माना जाता है, वे हैं हमारे राष्ट्रपिता- महात्मा गांधी। दो अक्तूबर को उनकी जयंती है। उनका जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनकी माता का नाम पुतलीबाई और पिता का नाम करमचंद गांधी था। गांधी जी महान सोच वाले एक साधारण व्यक्ति थे। एक साधारण से परिवार में जन्में महात्मा गांधी अपने विचारों के जरिए दुनियाभर में महान हो गए। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आइए जानते हैं, बापू के उन अनमोल विचारों के बारे में, जिनका हमें अनुसरण करना चाहिए
विज्ञापन

2 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

-महात्मा गांधी
विज्ञापन

3 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।

-महात्मा गांधी

4 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

-महात्मा गांधी
विज्ञापन

5 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।

-महात्मा गांधी
विज्ञापन

6 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

-महात्मा गांधी
विज्ञापन

7 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।

-महात्मा गांधी

8 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।

-महात्मा गांधी

9 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है।

-महात्मा गांधी

10 of 12
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला
आप जो करते हैं वह नगण्य होगा। लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है।

-महात्मा गांधी

11 of 12
Mahatma Gandhi - फोटो : Mahatma Gandhi
देश में दो अक्तूबर का दिन बहुत ही अहम माना जाता है। साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर में करमचंद गांधी और पुतलीबाई के घर मोहनदास का जन्म हुआ, जो आगे चलकर अपने व्यक्तित्व, कृत्य और आदर्शों के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहलाए। सत्य और अहिंसा के इस पुजारी को देश ने बापू कहकर पुकारा।
विज्ञापन

12 of 12
Mahatma Gandhi
देश की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा- 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' में अपने जीवन के लगभग सारे अहम पहलुओं और घटनाओं के बारे में लिखा है। हमें एक बार उनकी आत्मकथा जरूर पढ़नी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें