gandhi ji
गांधी जी और कस्तूरबा गांधी के चार बेटे हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास थे। इन्हीं से उनका वंश आगे बढ़ा। महात्मा गांधी को कोई बेटी नहीं थी। हरिलाल गांधी जी के सबसे बड़े बेटे थे ।इनका जन्म 1888 में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम गुलाबबेन था। इनसे उनके पांच बच्चे दो बेटियां और तीन बेटे हुए। उनकी बेटियों के नाम रानी और मनु बेटो का नाम शांतिलाल, कांतिलाल और रसिकलाल है। इनके बेटे शांतिलाल गांधी अमेरिका में बतौर कार्डियोवास्कुलर कार्यरत रहे हैं। हरिलाल के 4 पोते-पोतियां अनुश्रेया, प्रबोध, नीलम और नवमालिका हैं।