फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पढ़ें राष्ट्रपिता के 10 अनमोल वचन

Mon, 30 Jan 2023 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बापू का पूरा जीवन ही प्रेरणा रहा है, लेकिन उनके कुछ अनमोल वचन हैं जो हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। यहां पढ़े महात्मा गांधी के प्रेरणादायक विचारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 11
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया। एक पिता की तरह देश के नागरिकों को सही मार्ग पर चल अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। भारत को आजाद कराने के लिए कई आंदोलन चलाए। घर त्याग आश्रमों में रहे। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था लेकिन उनके आचरण और योगदान के कारण भारतवासी ही नहीं विदेशों तक लोग उन्हें बापू कहकर पुकारते हैं। 2 अक्तूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था और देश की आजादी के लिए अपना जीवन बिता देने वाले बापू स्वतंत्रता के कुछ महीनों बाद ही देशवासियों को छोड़कर चले गए। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी। यह दिन पूरे देश के लिए क्षति का दिन बन गया। महात्मा गांधी की याद में उनकी पुण्यतिथि को भारत शहीद दिवस के तौर पर मनाता है। बापू का पूरा जीवन ही प्रेरणा रहा है, लेकिन उनके कुछ अनमोल वचन हैं जो हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। यहां पढ़े महात्मा गांधी के प्रेरणादायक विचारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है।
खुशबू ही उसका संदेश है।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

3 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

महात्मा गांधी

4 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

5 of 11
महात्मा गांधी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

6 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

7 of 11
महात्मा गांधी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें

महात्मा गांधी

8 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।

महात्मा गांधी

9 of 11
गांधी जी के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
शक्ति दो प्रकार की होती है। एक दंड के डर से उत्पन्न होती और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेसा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

महात्मा गांधी

10 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

11 of 11
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।

महात्मा गांधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें